ICC Women's Cricket World Cup 2022: Australia vs England के बीच होगी खिताब जंग, दोनों ने इतनी बार जीती ट्रॉफी

ICC Women's Cricket World Cup 2022: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। महिला विश्व कप का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच खेला जाएगा। 

manoj Sharma | Published : Mar 31, 2022 1:30 PM IST / Updated: Mar 31 2022, 08:24 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 (ICC Women's Cricket World Cup 2022) के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। महिला विश्व कप का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (England Women's Cricket Team) ने साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Women's Cricket Team) को 137 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

छठी बार फाइनल में पहुंची इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया ने 9 बार कटाया टिकट

इंग्लैंड टीम महिला विश्व कप के फाइनल में 6 बार पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम रिकॉर्ड 9 बार फाइनल में जगह बना चुकी है। कंगारू टीम महिला विश्व कप की सबसे सफल टीम है, वह 6 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं इंग्लैंड टीम भी उससे थोड़ी ही पीछे है, वह 4 बार खिताब जीत चुकी है। कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को हराया था। ऑस्ट्रेलिया तो इस विश्व कप में अब तक अजेय रही है। 

यह भी पढ़ें: ICC Women's World Cup 2022: पुरुषों की तरह वनडे विश्व कप की चैंपियन है कंगारू टीम, 9वीं बार पहुंची फाइनल में


 

साउथ अफ्रीका को आसानी से हराया 

गत चैंपियन इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को साउथ अफ्रीका को 137 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 293 रन बनाए। 294 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी साउथ अफ्रीका टीम बल्लेबाजों की नाकामी के चलते 38 ओवर में केवल 156 रन बनाकर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड को इस विश्व कप के शुरुआत तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अगले पांचों मुकाबले जीतकर टीम ने अब फाइनल में जगह बनाई है। 

इनके प्रदर्शन की बदौलत जीता इंग्लैंड 

इंग्लैंड की ओर से डेनी व्याट ने शानदार शतक जमाते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने 125 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके भी जमाए। इसके अलावा डुंक्ले ने 72 गेंदों में 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में सोफी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में मात्र 36 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। 

यह भी पढ़ें: 

संन्यास के बाद भी जमकर कमाई कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड में देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

पहले IPL 2022 में नहीं मिला मौका, अब रिटायरमेंट की तैयारी में है CSK का ये खिलाड़ी, बीच सीजन कर सकता है ऐलान

Share this article
click me!