IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

manoj Sharma | Published : Mar 31, 2022 12:25 PM IST / Updated: Mar 31 2022, 05:57 PM IST

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की टीम में वापसी हो गई है। यादव उंगली की चोट के कारण लीग का पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। 

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। यादव अब शनिवार 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।  

यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद भी जमकर कमाई कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड में देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया, "सूर्यकुमार यादव अब चोट से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वे अपने अनिवार्य क्वारंटीन से बाहर निकल गए हैं और अपने साथी कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के साथ उन्होंने प्रैक्टिस में भी भाग लिया है।" 

विंडीज के खिलाफ चोटिल हुए थे यादव

यादव को 20 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में फील्डिंग के के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वे रिकवर होने के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी गए थे। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 RCB vs KKR: आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने हर्षल पटेल

पॉल चैपमैन की निगरानी में टीम ने एक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग सत्र में भाग लिया। फ्रेंचाइजी की ओर से बताया गया कि सत्र में वजन और फिटनेस प्रशिक्षण शामिल था, जिसमें कोर फिटनेस पर काम करने पर ध्यान दिया गया।  

पहला मैच हारी मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। 

यह भी पढ़ें: 

शेन वॉर्न को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री समेत साथी और कई महान क्रिकेटर्स की आंखें हुईं नम

AUS vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद टीम पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Read more Articles on
Share this article
click me!