IPL 2022 CSK vs PBKS: महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड के आगे कहीं नहीं ठहरते रोहित शर्मा और विराट कोहली

Published : Apr 03, 2022, 03:53 PM ISTUpdated : Apr 03, 2022, 04:14 PM IST
IPL 2022 CSK vs PBKS: महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड के आगे कहीं नहीं ठहरते रोहित शर्मा और विराट कोहली

सार

IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Chennai Super Kings vs Punjab Kings) के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई टीम 16 मुकाबले जीतकर पंजाब पर हावी है। वहीं पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ अब तक 10 मैच जीतने में कामयाब रही है। रविवार का मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है। 

IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपने तीसरे मुकाबले में रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से भिड़ेगी। मेन इन येलो को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब तक अपनी कप्तानी से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। हालांकि, सीएसके (CSK) पिछले कुछ वर्षों में सबसे सफल टीमों में से एक रही है और टीम देर सवेर फॉर्म में लौट आती है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) टीम की कमान नहीं संभाल रहे हैं जिससे भी टीम बिखरी हुई सी नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2022 की पहली बड़ी कंट्रोवर्सी, हाईकमान तक पहुंची शिकायत

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपने अभियान की मिलीजुली शुरुआत की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ अपने पहले गेम में टीम ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की थी। हालांकि दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ टीम का प्रदर्शन बेहद औसत रहा। पीबीकेएस (PBKS) को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी तभी टीम लीग में आगे बढ़ पाएगी। वैसे पंजाब की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है और अगर वे एकजुट होकर खेले तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Chennai Super Kings vs Punjab Kings) मैचों के आंकड़े: 

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई टीम 16 मुकाबले जीतकर पंजाब पर हावी है। वहीं पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ अब तक 10 मैच जीतने में कामयाब रही है। रविवार का मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में पीटा, मैच में लगा सीजन का पहला शतक

19वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारते हैं माही 

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के ऐसे बल्लेबाज हैं जो 19वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारते हैं। वे 36 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। 

आईपीएल के 19वें ओवर में सर्वाधिक छक्के: 

छक्के - बल्लेबाज

36 - एमएस धोनी 
36 - एबी डिविलियर्स
26 - आंद्रे रसेल
24 - कीरोन पोलार्ड
24 - हार्दिक पांड्या

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

चेन्नई सुपर किंग्स: 

ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, क्रिस जॉर्डन और राजवर्धन हैंगरगेकर। 

पंजाब किंग्स: 

मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 RR vs MI जोस बटलर-शिमरोन हेटमायर ने की गेंदबाजों की जोरदार पिटाई, मुंबई इंडियंस को मिला बड़ा लक्ष्य

IPL 2022 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात

AUS vs PAK: बाबर आजम का दनदनाता छक्का पहुंच गया किचन में, कमेंटेटरों और फैंस के उड़ गए होश, देखें ये VIDEO

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स