IPL 2022 CSK vs SRH:ऋतुराज गायकवाड व डेवोन कॉनवे की आतिशी पारी से धोनी के धुरंधरों ने हैदराबाद को हराया

Published : May 02, 2022, 12:01 AM ISTUpdated : May 02, 2022, 02:06 AM IST
IPL 2022 CSK vs SRH:ऋतुराज गायकवाड व डेवोन कॉनवे की आतिशी पारी से धोनी के धुरंधरों ने हैदराबाद को हराया

सार

आईपीएल 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच रविवार को मुकाबला हुआ। धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई की किस्मत ही पलट गई।   

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला हुआ। इस सीजन में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई। चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रनों से हराया। शनिवार को कप्तान रविंद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपी थी। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने फिफ्टी मारते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा किया

महेंद्र सिंह धोनी के दुबारा चेन्नई का कप्तान बनते ही मानों टीम का मनोबल एकदम से हाई हो गया। रविवार को हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाजों ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने 182 रन की साझेदारी निभाई। गायकवाड ने शानदार 99 रन बनाएं। वह नर्वस नाइंटी के शिकार होते हुए एक रन से शतक बनाने से चूक गए। गायकवाड 57 गेंदों में छह चौक्कों और छह छक्कों की सहायता से 99 रन बनाए। 19वें ओवर में वह टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए। जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 85 रन बनाकर नाबाद रहे। वह 55 गेंदों में 8 चौक्कों और चार छक्कों की सहायता से शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते रहे। हालांकि, कप्तान धोनी की टीम को विजय तो मिली लेकिन वह चल न सके और महज 8 रन पर टी नटराजन के शिकार बने। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर्स में दो विकेट गंवाकर 202 रन बनाएं।

लक्ष्य का पीछा करने में चूक गए हैदराबादी 

हैदराबाद की टीम भी लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बढ़िया शुरूआत की। अभिषेक शर्मा 39 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद के शिकार बने। वह यह स्कोर 24 गेंदों में पांच चौक्कों और एक सिक्सर की सहायता से बनाए। जबकि केन विलियमसन ने 47 रन की शानदार पारी खेली। वह अर्धशतक लगाने के पहले प्रिटोरिस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। राहुल त्रिपाठी शून्य पर आउट हो गए। एडन मार्करम और निकोलस पूरन ने टीम को जीत के लक्ष्य तक ले जाने की कोशिश की। मार्करम 17 रन पर मिचेल सैटनर की गेंद पर आउट हो गए। पूरन का साथ देने शशांक सिंह व वाशिंगटन सुंदर आए लेकिन दोनों जल्द ही मुकेश चौधरी का शिकार बने। निकोलस पूरन अंत तक बने रहे और नॉट आउट रहते हुए 64 रन बनाए। यह स्कोर उन्होंने महज 33 गेंदों पर बनाए। हालांकि, टीम 13 रनों से पीछे रह गई और मैच हार गई। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स