IPL के बीच मुंबई से पुणे जाते वक्त ट्रैफिक में फंसे सचिन तेंदुलकर, इस तरह लिया सफर का मजा

Published : Apr 07, 2022, 11:24 AM IST
IPL के बीच मुंबई से पुणे जाते वक्त ट्रैफिक में फंसे सचिन तेंदुलकर, इस तरह लिया सफर का मजा

सार

मुंबई इंडियंस के मेंटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पुणे के ट्रैफिक में फंसे अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मास्टर ब्लास्टर मराठी गीत गा रहे हैं।  

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) के लिए खिलाड़ियों के साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ और कोच को भी मुंबई-पुणे के चक्कर लगाने पड़ रहे है, क्योंकि आईपीएल 2022 के सभी मैच मुंबई और पुणे में ही आयोजित किए जा रहे है। इस बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai indians) के मेंटर और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) पुणे के रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गए। लेकिन इस दौरान सचिन ने अपने सफर का खूब मजा लिया और मराठी गाने सुने। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं मास्टर ब्लास्टर की मस्ती...

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मुंबई-पुणे मार्ग में फंसे सचिन ने अपनी कार में एक अन्य साथी के साथ बैठे हुए मराठी गाने सुन रहे है। इस मराठी गीत का नाम है- 'मी डोलकर डोलकर डोलकर दर्याचा राजा… पुण्याला करतोय ये जा' है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 3.7 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि, 'मी तेंडुलकर तेंडुलकर , तेंडुलकर क्रिकेटचा राजा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'सचिन पाजी हमेशा आग लगा देते है।'

यह भी पढ़ें: IPL 2022, KKR vs MI: पैट कमिंस ही नहीं ये 12 आईपीएल खिलाड़ी भी सीरीज में लगा चुके हैं सबसे तेज फिफ्टी

अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत थी विराट कोहली की ये गर्लफ्रेंड, शादी से पहले इन लड़कियों को डेट कर चुके है 'किंग'

बता दें कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर संन्यास के बाद से टीम के मेंटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इसलिए वह टीम के साथ हैं। बुधवार को मुंबई का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ। जिसमें मुंबई को लगातार इस सीजन तीसरी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पुणे के इसी स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़ें: फिटनेस में विराट कोहली को भी टक्कर देते हैं ये 5 युवा खिलाड़ी, 6 पैक एब्स और 16 का डोला देख रह जाएंगे दंग

इस खिलाड़ी के लिए धोनी ने ठुकरा दिया था बॉलीवुड की मस्तानी से अपना इश्क, फिर भी मिला युवी को प्यार में धोखा!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल