IPL 2022 LSG vs GT: सुनील गावस्कर ने आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के इन 2 प्लेयर्स के लिए कह दी बड़ी बात

Published : Mar 28, 2022, 05:33 PM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 05:34 PM IST
IPL 2022 LSG vs GT: सुनील गावस्कर ने आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के इन 2 प्लेयर्स के लिए कह दी बड़ी बात

सार

IPL 2022 LSG vs GT: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में पहली बार भाग ले रही हैं।  

IPL 2022 LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) को शुरू हुए दो ही दिन हुए हैं लेकिन रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। आईपीएल 2022 (IPL ) में सोमवार को दो नई टीमों गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच भिड़ंत होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में फैंस को रोचक टक्कर की उम्मीद होगी। 

इस बीच सुनने में आ रहा है कि एलएसजी (LSG) के लिए कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इस सलामी जोड़ी के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी अपनी राय रखी है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: "अभी तक तो ये 'यादवों' का आईपीएल चल रहा है", जानें- वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा?

डी कॉक के बारे में ये बोले गावस्कर 

सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा, "क्विंटन डी कॉक के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है। वह साउथ अफ्रीका के कप्तान रहे हैं और खेल के सभी फॉर्मेट को अच्छे से समझते हैं। वह जानते हैं कि टीम को कैसे आगे बढ़ाना है।"

टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं दोनों 

पूर्व कप्तान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक का दायां हाथ और बाएं हाथ का काम्बिनेशन इस सलामी जोड़ी को आक्रामक बनाता है। ये दोनों मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।" 

राहुल के लिए अलग होगी चुनौती 

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, "नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी केएल राहुल के लिए इस बार एक अलग चुनौती होगी। वे चाहें तो जिस तरह से उन्होंने पिछले सीजन में बल्लेबाजी की थी, वह फिर से कर सकते हैं। वही उनकी ताकत है और उन्हें उसी के साथ आगे जाना चाहिए।" 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 Update: आईपीएल की शुरुआत होते ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अब आगे की राह होगी और कठिन

IPL 2022 MI vs DC: इस गलती के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

IPL 2022 RCB vs PBKS: आरसीबी-पंजाब किंग्स की ओर से रनों की सुनामी, मैच में बने 413 रन और लगे 27 छक्के

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Palash Muchhal ने स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, मुश्किल वक्त में लिया यह फैसला!
IPL Flashback: 2022 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?