IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने इस खिलाड़ी को सौंपी CSK की कमान, सच साबित हुई सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से इस समय की एक बड़ी खबर आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2022 9:22 AM IST / Updated: Mar 24 2022, 05:57 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के शुरू होने से एक दिन पहले ही इस समय की एक बड़ी खबर आ रही है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की जगह अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Singh Dhoni) सीएसके (CSK) की कमान संभालेंगे। 

सीएसके के लिए तीसरे कप्तान होंगे जडेजा 

Latest Videos

रवींद्र जडेजा साल 2012 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वे सीएसके टीम का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। जडेजा पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर होना उनकी काबिलियत का सबसे बड़ा सबूत है। धोनी की उम्र को देखते हुए सीएसके मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि टीम में उनके रहते ही वह एक योग्य कप्तान को तैयार करें। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: CSK के लिए राहत की खबर, तमाम परेशानियों से जूझते हुए टीम के साथ जुड़ेगा ये धाकड़ ऑलराउंडर

क्या खेलना जारी रखेंगे धोनी? 

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि अब कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी खेलना जारी रखेंगे? फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि धोनी फिलहाल आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। हाल फिलहाल उनका आईपीएल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। धोनी और जडेजा के बीच अच्छा तालमेल है, इसलिए वे टीम को फिर से खड़ा करने में उचित योगादान भी देंगे। 

धोनी की कप्तानी में चार बार सीएसके ने जीता खिताब 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 4 चार बार खिताबी जीत हासिल की है। सबसे पहले उन्होंने टीम को साल 2010 में विजेता बनाया था। इके बाद साल 2011, 2018 और पिछले साल 2021 में भी टीम को अपनी कप्तानी में खिताबी जीत का स्वाद चखाया। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इस टीम में अब तक 5 बार खिताब जीता है। 

सच साबित हुई गावस्कर की भविष्यवाणी 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गुरुवार को ही धोनी की कप्तानी को लेकर अहम बयान दिया था। उन्होंने आगे कहा, "रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हो रहे हैं और अपने खेल के दायरे को बढ़ा रहे हैं, वह अच्छा संकेत है। जिस तरह से वह मैच की स्थितियों को पढ़ते हैं, यह बिल्कुल शानदार है। अगर धोनी, जडेजा को कप्तानी का पदभार सौंपते है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी।"

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: किस रेट में उपलब्ध हैं आईपीएल मैचों के टिकट और कहां से खरीद सकते हैं? सबकुछ जानें सिर्फ एक क्लिक में

IPL 2022: आईपीएल फैंस के लिए बड़ी खबर, इतने प्रतिशत लोग स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे मैच

IPL 2022: इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, "ऋषभ पंत के लिए जोखिमभरी हो सकती है महेंद्र सिंह धोनी से तुलना"

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर