IPL 2022, MI vs DC: मुंबई ने लिखी आरसीबी की किस्मत, दिल्ली को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का सपना तोड़ा

MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। दिल्ली को पांच विकेट से हराकर उसके प्लेऑफ का सपना तोड़ दिया

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2022 9:11 AM IST / Updated: May 22 2022, 01:00 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में शनिवार को को बेहद शानदार मुकाबला हुआ। इस सीजन दूसरी बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) के बीच भिड़ंत हुई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई ने पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ से बाहर हो गई। जबकि मुंबई ने जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की किस्मत पलट दी। इस मैच के हार जीत के फैसले के बाद आरसीबी ने प्ले ऑफ में जगह पा ली। मुंबई इंडियंस की जीत बेंगलुरू ने बधाई दी है क्योंकि मुंबई की जीत ने आरसीबी की किस्मत बना दी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरूआती दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और कप्तान ऋषभ पंत की जोड़ी ने पारी को संभाला। पृथ्वी शॉ दो चौक्कों और एक सिक्सर की सहायता से 24 रन जोड़े तो कप्तान पंत ने 33 गेंदों पर चार चौक्कों और एक छक्का की मदद से 39 रन बनाएं। रोवमन पॉवेल टीम के टॉप स्कोरर रहे। पॉवेल ने 34 गेंदों पर चार सिक्सर और एक बाउंड्री की मदद से 43 रनों की आतिशी पारी खेली। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर उनको अर्धशतक बनाने से रोक दिया। निर्धारित बीस ओवर्स की समाप्ति पर टीम ने सात विकेट खोकर 159 रन बनाएं। 

मुंबई की ठोस बल्लेबाजी ने जीत की राह को किया आसान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम के बल्लेबाजों ने समझदारी से बैटिंग की। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा महज दो रन बनाकर आउट हो गए लेकिन पिच पर अन्य बल्लेबाजों ने टिक कर रन बटोरने की कोशश की। दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने चार सिक्सर और तीन चौक्कों की सहायता से शानदार 48 रन बनाएं। डेवाल्ड ब्रेविस ने 33 गेंदों पर तीन छक्कों व एक चौक्का की मदद से 37 रन बनाएं। तिलक वर्मा ने भी 21 रन का योगदान दिया। जबकि टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 4 छक्कों व दो चौक्कों की सहायता से 34 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। रमनदीप सिंह 13 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मुंबई ने टिम डेविड की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत पांच गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। मुंबई ने पांच विकेट खोकर 19.1 ओवर्स में 160 रन बनाकर लक्ष्य को पा लिया। 

क्या कहते हैं आंकड़े 
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 31 मुकाबले हुए हैं। जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं। तो 16 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबले देखे जाएं तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 2 साल से लगातार तीन मैचों में मुंबई इंडियंस को हरा चुकी है। वहीं 2020 में मुंबई इंडियंस ने चारों मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

IPL 2022 में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने टूर्नामेंट में अब तक 13 मैच खेले हैं। जहां, MI ने सिर्फ 3 गेम जीते हैं। वहीं, DC ने 7 मैच जीते है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास 1 जीत के साथ टॉप 4 में अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका है। मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 3 रन से हार गई थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को मात दी थी।

मुंबई की जीत बेंगलुरु के लिए संजीवनी
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 जीतने का सपना पहले ही टूट चुका है और टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। हालांकि, अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीत के साथ अपने अभियान को खत्म करना चाहेगी। इसकी दुआ आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी कर रही होगी, क्योंकि अगर पॉइंट्स टेबल देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 में से 8 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 7 मैचों में जीत मिली है। अपने आखिरी मुकाबले में अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीतती है तो वह पॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर आ जाएगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की टीम जीतती है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चौथे नंबर पर बनी रहेगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

MI के संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे। 

DC के संभावित प्लेइंग 11 
डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ / सरफराज खान, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।

यह भी पढ़ें-  मिसेज पांड्या का स्वैग देख आप भी रह जाएंगे दंग, ब्लैक कलर के छोटे से टॉप में दिखा रही ग्लैमरस अंदाज

IPL 2022 RR vs CSK: यशस्वी व अश्विन की शानदार बैटिंग से जीता राजस्थान, मोईन अली के 93 रन भी CSK के काम न आया

Read more Articles on
Share this article
click me!