IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में दिखाई ताकत, ईशान ने खेली तूफानी पारी

IPL 2022 MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अब तक आईपीएल में 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 मैच जीतने में कामयाब रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 11:48 AM IST / Updated: Mar 27 2022, 05:20 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के दूसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। 

ईशान-रोहित ने दी टीम को शानदार शुरुआत  

मुंबई ने पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रोहित शर्मा 32 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। 128.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs KKR: ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

ईशान की 10वीं आईपीएल फिफ्टी, दिल्ली के खिलाफ तीसरी 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में ही नाबाद 81 रन ठोक दिए। वे इस बार आईपीएल नीलामी में बिके सबसे महंगे प्लेयर थे। अपनी कीमत के साथ न्याय करते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 10वीं फिफ्टी ठोकी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए। 

मुंबई की ओर से रोहित-ईशान के अलावा कोई भी बल्लेबाज कोई खास असर नहीं छोड़ पाया। अनमोलप्रीत सिंह (8 रन), तिलक वर्मा (22 रन), कीरोन पोलार्ड (3 रन) और टिम डेविड (12 रन) बीच के ओवरों में हल्के साबित हुए जिसके चलते मुंबई इंडियंस अच्छी शुरुआत के बाद भी विशाल स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs KKR: इस युवा विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चुस्ती-फुर्ती, क्रिकेट के भगवान भी चौंके,देखें-Video

कुलदीप यादव की दमदार वापसी 

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस संबंधी समस्या से जूझने के कारण टीम से बाहर चल रहे कुलदीप यादव ने दमदार वापसी की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अनमोलप्रीत सिंह और पोलार्ड के विकेट शामिल रहे। इसके अलावा खलील अहमद के खाते में 2 विकेट आए। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन ने चुनी प्ले-ऑफ की 4 पसंदीदा टीमें, क्या आप भी हैं इनसे सहमत?

IPL 2022 MI vs DC LIVE Updates: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ताजा जानकारी देखें एक क्लिक में

IPL 2022: 65 दिन में खेले जाएंगे 74 मैच, 6 टीमों की कमान इन नए प्लेयर्स के हाथ में, जानें और भी बहुत कुछ खास

Read more Articles on
Share this article
click me!