IPL 2022 MI vs DC LIVE Updates: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ताजा जानकारी देखें एक क्लिक में

Published : Mar 27, 2022, 03:35 PM ISTUpdated : Mar 27, 2022, 03:40 PM IST
IPL 2022 MI vs DC LIVE Updates: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ताजा जानकारी देखें एक क्लिक में

सार

IPL 2022 MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अब तक आईपीएल में 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 मैच जीतने में कामयाब रही है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के दूसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है।  

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मैच मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं। जिसमें दर्शकों की संख्या कोविड 19 (COVID-19) प्रोटोकॉल के कारण 25 प्रतिशत ही तय की गई है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs KKR: ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

यहां क्लिक करके देखें- लाइव मैच अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) आंकड़े: 

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए हैं। जिसमें दोनों टीमों के बीच नेक-टू-नेक टक्कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने जहां 14 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं 16 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच हाईएस्ट स्कोर की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ अब तक सबसे ज्यादा 213 रन बनाए हैं। 

वहीं, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ 218 रन चेज किए हैं। पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो साल 2021 में मुंबई और दिल्ली के बीच हुए दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2020 में हुए 4 मुकाबलों में सभी मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में 1 मैच मुंबई ने तो 1 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) की टीमें इस प्रकार हैं- 

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): 

पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव और कमलेश नागरकोटी।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह और बासिल थम्पी। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 CSK vs KKR: इस युवा विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चुस्ती-फुर्ती, क्रिकेट के भगवान भी चौंके,देखें-Video

IPL 2022: BCCI ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के पदक विजेताओं का किया सम्मान, इन खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए

IPL 2022: 65 दिन में खेले जाएंगे 74 मैच, 6 टीमों की कमान इन नए प्लेयर्स के हाथ में, जानें और भी बहुत कुछ खास

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Palash Muchhal ने स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, मुश्किल वक्त में लिया यह फैसला!
IPL Flashback: 2022 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?