IND vs SA Womens World Cup 2022: सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ भारत, रोचक मैच में अफ्रीका ने हराया

Published : Mar 27, 2022, 09:25 AM ISTUpdated : Mar 27, 2022, 02:16 PM IST
IND vs SA Womens World Cup 2022:  सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ भारत, रोचक मैच में अफ्रीका ने हराया

सार

साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। महिला विश्वकप (Womens World Cup 2022) का 28वां मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भारत और अफ्रीका के बीच खेला गया। 

स्पोर्ट्स डेस्क. महिला विश्वकप में रविवार को भारत का अहम मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। रोचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को तीन विकेट से हारा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने का फैसला किया था। भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 50 ओवर में 274 रन बनाए। अफ्रीका को जीतने के लिए 275 रनों की जरूरत थी।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना की शानदार पारी खेलते हुए 71 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिताली राजे ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 68 रनों की पारी खेली। मिताली राजे के करियर की ये 64वीं फिफ्टी थी। वहीं, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए 53 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में 79 गेंद पर 80 रन बनाए। उनको हरमनप्रीत कौर ने आउट किया। उसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई।  

इसे भी पढ़ें- IPL 2022 CSK vs KKR: ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

 
भारत की तरफ से मिताली राज ने बेहतरीन पारी खेली। मिताली राज ने 68 रन बनाए। इसी के साथ ही महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे नंहर की खिलाड़ी बन गई हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली हैं। उन्होंने महिला विश्वकप में सबसे ज्यादा 1501 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें- IPL 2022 CSK vs KKR: इस युवा विकेटकीपर ने दिखाई धोनी जैसी चुस्ती-फुर्ती, क्रिकेट के भगवान भी चौंके,देखें-Video

ऐसी है दोनों देशों की टीम
इंडिया- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह और राजेश्वरी गायकवाड।

साउथ अफ्रीका- लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, सुने लूस (कप्तान), मिग्नोन डू प्रीज, मरीजान काप, क्लो ट्राईऑन, त्रिशा चेट्टी, शबनीम इस्माइल, मसाबाटा क्लास और अयाबोंगा खाका।

PREV

Recommended Stories

Cheerleaders Salary in IPL: चीयरलीडर्स को हर मैच के कितने पैसे मिलते हैं? कौन सी टीम देती है सबसे ज़्यादा सैलरी?
IPL 300 Score: क्या इस बार टूटेगी 300 रन की दीवार? ये वजहें बढ़ा रही हैं उम्मीद