
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज हो चुका है। पहला मैच सीएसके और केकेआर (CSK vs KKR) के बीच खेला गया। अब दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के खिलाफ अपना आईपीएल 2022 का सफर शुरू करेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई की टीम नया कीर्तिमान रचती है या पंत (Rishabh Pant) एक नया इतिहास बनाते हैं...
क्या कहते है आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए हैं। जिसमें दोनों टीमों के बीच नेक-टू-नेक टक्कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने जहां 14 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं 16 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच हाईएस्ट स्कोर की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ अब तक सबसे ज्यादा 213 रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ 218 रन चेज किए हैं। पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो साल 2021 में मुंबई और दिल्ली के बीच हुए दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2020 में हुए 4 मुकाबलों में सभी मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में 1 मैच मुंबई ने तो 1 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था।
यह भी पढ़ें: जीवा से लेकर अगस्त्य तक IPL 2022 में धमाल मचाने को तैयार है ये 5 स्टार किड्स, इस खिलाड़ी की बेटी नहीं आएगी नजर
MI के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ईशान किशन
सूर्यकुमार यादव
रोहित शर्मा
किरोन पोलार्ड
जसप्रीत बुमराह
DC के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ऋषभ पंत
डेविड वॉर्नर
एनरिक नॉर्टजे
शार्दुल ठाकुर
पृथ्वी शॉ
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
चेतन सकारिया
मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, मयंक मार्कंडे/मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स।
दिल्ली कैपिटल्स के संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, केएस भरत/यश ढुल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान/ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद और चेतन सकारिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्रिकेट के 'राजा' महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर ऐसा था सुभ्रांशु 'सेनापति' का रिएक्शन