Indian Premier League 2022: बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि अब कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी खेलना जारी रखेंगे? फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि धोनी फिलहाल आईपीएल खेलना जारी रखेंगे। हाल फिलहाल उनका आईपीएल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया। धोनी ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है। जडेजा साल 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं। वे सीएसके (CSK) का नेतृत्व करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईपीएल कप्तानी में जबरदस्त रिकॉर्ड है धोनी का

'माही' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 204 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से उन्होंने 121 मैच जीते हैं और 82 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। धोनी के जीत के प्रतिशत देखा जाए तो यह 59.60 का बैठता है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने इस खिलाड़ी को सौंपी CSK की कमान, सच साबित हुई सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

धोनी की कप्तानी में 4 बार सीएसके ने जीता खिताब 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 4 चार बार खिताबी जीत हासिल की है। सबसे पहले उन्होंने टीम को साल 2010 में विजेता बनाया था। इके बाद साल 2011, 2018 और पिछले साल 2021 में भी टीम को अपनी कप्तानी में खिताबी जीत का स्वाद चखाया। धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने 2010 और 2014 में दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीते। 

9 बार टीम को पहुंचाया फाइनल में 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 9 बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है। टीम साल 2010, 2011, 2013, 2015, 2018, 2019 और 2021 में खिताबी मुकाबले में उतरी। इनमें से 4 बार टीम ने खिताब जीता और 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) टीम को फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: CSK के लिए राहत की खबर, तमाम परेशानियों से जूझते हुए टीम के साथ जुड़ेगा ये धाकड़ ऑलराउंडर

सच साबित हुई गावस्कर की भविष्यवाणी 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गुरुवार को ही धोनी की कप्तानी को लेकर अहम बयान दिया था। उन्होंने आगे कहा, "रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हो रहे हैं और अपने खेल के दायरे को बढ़ा रहे हैं, वह अच्छा संकेत है। जिस तरह से वह मैच की स्थितियों को पढ़ते हैं, यह बिल्कुल शानदार है। अगर धोनी जडेजा को कप्तानी का पदभार सौंपते है, तो मुझे हैरानी नहीं होगी।" 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: किस रेट में उपलब्ध हैं आईपीएल मैचों के टिकट और कहां से खरीद सकते हैं? सबकुछ जानें सिर्फ एक क्लिक में

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत की खबर, जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकता है ये तूफानी गेंदबाज

IPL 2022: BCCI के खिलाफ खुलकर बोले रवि शास्त्री, रोहित की बजाय इन प्लेयर्स को बताया भविष्य का कप्तान