IPL 2022 MI vs DC: इस गलती के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

IPL 2022 MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस  और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हुईं। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 5:02 PM IST / Updated: Mar 27 2022, 10:33 PM IST

IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर रविवार को 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में उन पर धीमी ओवर गति के चलते जुर्माना लगाया गया। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के तहत यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। 

पहली गलती इसलिए लगा 12 लाख का जुर्माना 

इस सीजन में आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर रेट का पहला मामला है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की यह पहली गलती थी, इसलिए उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अगर वे फिर से इस गलती को दोहराते हैं तो उन पर कुछ मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 RCB vs PBKS: डु प्लेसिस और कार्तिक की तूफानी पारियों के सहारे आरसीबी ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर

रोहित के लिए बुरा रहा रविवार का दिन 

रोहित शर्मा के लिए रविवार का दिन दुर्भाग्यशाली रहा। पहले उनकी टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद उनपर धीमी ओवर गति के चलते भारी जुर्माना भी लग गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।  

कांटे के मुकाबले में 4 विकेट से हारी एमआई 

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के दूसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने कांटे के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 178 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.2 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 MI vs DC: टिम सैफर्ट ने पकड़ा कीरोन पोलार्ड का दनदनाता हुआ शॉट, एक पल के लिए थम गई सबकी सांसे

मुंबई ने पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रोहित शर्मा 32 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। 128.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए। 

ईशान की 10वीं फिफ्टी, दिल्ली के खिलाफ तीसरी 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में ही नाबाद 81 रन ठोक दिए। वे इस बार आईपीएल नीलामी में बिके सबसे महंगे प्लेयर थे। अपनी कीमत के साथ न्याय करते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 10वीं फिफ्टी ठोकी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 MI vs DC: कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को धोया, अक्षर-ललित ने पलटा मैच का पासा

IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में दिखाई ताकत, ईशान ने खेली तूफानी पारी

IPL 2022: सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन ने चुनी प्ले-ऑफ की 4 पसंदीदा टीमें, क्या आप भी हैं इनसे सहमत?

Read more Articles on
Share this article
click me!