IPL 2022 MI vs DC: टिम सैफर्ट ने पकड़ा कीरोन पोलार्ड का दनदनाता हुआ शॉट, एक पल के लिए थम गई सबकी सांसे

IPL 2022 MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई पारी के 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैंस ने सांसे थम गई।

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 3:33 PM IST / Updated: Mar 27 2022, 09:26 PM IST

IPL 2022 MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के दूसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने कांटे के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से हरा दिया। 178 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.2 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए शानदार जीत हासिल की। 

सैफर्ट ने लिया हैरान कर देने वाला कैच 

Latest Videos

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई पारी के 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैंस ने सांसे थम गई।  कुलदीप यादव के इस ओवर में कीरोन पोलार्ड ने मिडविकेट के इलाके में जोरदार शॉट मारा। शॉट इतना तेज था कि एक बार तो ऐसा लगा कि बॉल बाउंड्री के बाहर चली जाएगी। इसी बीच टिम सैफर्ट ने हवा में छलांग मारते हुए कैप को लपक लिया। इस शानदार कैच से साथी खिलाड़ियों का जोश बढ़ गया। सैफर्ट के इस कैच की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हो रही है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 MI vs DC: कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को धोया, अक्षर-ललित ने पलटा मैच का पासा

ललित यादव और अक्षर पटेल ने पलटा मैच का पासा 

लगातार विकेट खोने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच में काफी देर तक पिछड़ रही थी और किसी ने उम्मीद नहीं की थी हालात उसके पक्ष में हो जाएंगे। ललित यादव ने अहम वक्त पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 38 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में ही 38 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पारी में 2 चौके और 3 छक्के जमाए. शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए।  

फ्लॉप रही दिल्ली की ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कागजों में काफी मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन मैदान में टीम का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्टार बल्लेबाजों की नाकामी टीम को भारी पड़ी। कप्तान ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर महज 1 रन बनाकर चलते बने। रोवमन पॉवेल तो खाता भी नहीं खोल सके और बासिल थंपी का शिकार बन गए। इसके अलावा मनदीप सिंह भी शून्य पर आउट हुए। टीम की ओर से पार्थिव पटेल ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। टिम सैफर्ट 21 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की ओर से बासिल थंपी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा मुरुगन अश्विन ने 2 और मिल्स ने 1 विकेट लिया। 

ईशान-रोहित की शानदार बल्लेबाजी   

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई ने पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रोहित शर्मा 32 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। 128.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में दिखाई ताकत, ईशान ने खेली तूफानी पारी

ईशान की 10वीं फिफ्टी, दिल्ली के खिलाफ तीसरी 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में ही नाबाद 81 रन ठोक दिए। वे इस बार आईपीएल नीलामी में बिके सबसे महंगे प्लेयर थे। अपनी कीमत के साथ न्याय करते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 10वीं फिफ्टी ठोकी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए। 

कुलदीप यादव की दमदार वापसी 

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस संबंधी समस्या से जूझने के कारण टीम से बाहर चल रहे कुलदीप यादव ने दमदार वापसी की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अनमोलप्रीत सिंह और पोलार्ड के विकेट शामिल रहे। इसके अलावा खलील अहमद के खाते में 2 विकेट आए। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन ने चुनी प्ले-ऑफ की 4 पसंदीदा टीमें, क्या आप भी हैं इनसे सहमत?

IPL 2022 CSK vs KKR: ड्वेन ब्रावो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

IPL 2022 CSK vs KKR: आसान लक्ष्य को पार करने में भी केकेआर को आया पसीना, धोनी ने अकेले दिया टीम को धक्का

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों