IPL 2022, MI vs KKR: जसप्रीत बुमराह के 10 रन देकर 5 विकेट लेने के बावजूद हार गई मुंबई इंडियंस

Published : May 09, 2022, 02:32 PM ISTUpdated : May 10, 2022, 12:05 AM IST
IPL 2022, MI vs KKR: जसप्रीत बुमराह के 10 रन देकर 5 विकेट लेने के बावजूद हार गई मुंबई इंडियंस

सार

MI vs KKR: टाटा आईपीएल 2022 के 56वें ​​मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मैच डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला गया।

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में सोमवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को हरा दिया। जसप्रीत बुमराह ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके बाद भी मुंबई की टीम मैच हार गई। बुमराह की सनसनीखेज बॉलिंग के चलते कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 165 रन बना पाई। 

मुंबई को कोलकता ने 166 रन का लक्ष्य दिया था। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मुबई की टीम कभी वापसी नहीं कर पाई। ईशान किशन ने सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक बनाया। पैट कमिंस के तीन विकेट लेकर MI की बल्लेबाजी क्रम को धराशायी कर दिया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने टीम में पांच बदलाव किए थे। अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि एरोन फिंच, हर्षित राणा, बाबा इंद्रजीत, शिवम मावी और अनुकुल रॉय को बाहर कर दिया गया। यह केकेआर के लिए करो या मरो वाला मैच था, जिसने इस मैच से पहले लगातार चार गेम गंवाए थे।

क्या कहते है आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं। जिसमें में मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी है और उसने 22 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को केवल 9 मैचों में ही जीत मिली है। 

IPL 2022 में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
मुंबई इंडियंस इस समय आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और उसका ये सीजन जीतने का सपना खत्म हो चुका है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 11 मैच खेले जहां वे दो मैच जीतने में सफल रहे, जबकि केकेआर ने इस सीजन में 12 मैच खेले जहां वे 5 गेम जीतने में सफल रहे। 

MI के प्लेइंग 11
ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ।

KKR के प्लेइंग 11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, टिम साउदी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।
 

इसे भी पढ़ें-सुपर संडे मुकाबला : हसरंगा के पंच से ढेर हुए SRH के खिलाड़ी, राहुल त्रिपाठी की फिफ्टी भी नहीं दिला पाई जीत
दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी हुआ अस्पताल में भर्ती, फैंस से जल्द ही वापसी का वादा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल