IPL 2022, MI vs LSG: मुंबई को मिली लगातार छठी हार, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Published : Apr 16, 2022, 11:23 AM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 07:51 PM IST
IPL 2022, MI vs LSG: मुंबई को मिली लगातार छठी हार, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सार

MI vs LSG: टाटा आईपीएल 2022 का 26वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। मुंबई को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में शनिवार को डबल हैडर मुकाबले का पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपरजायंट्स (lucknow supergiants) के बीच खेला गया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। कैप्टन केएल राहुल ने 103 रन बनाए। वहीं,  क्विंटन डी कॉक ने 24, मनीष पांडे ने 38, मार्कस स्टोइनिस ने 10 और दीपक हूडा ने 15 रन बनाए। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 

कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जल्द ही यह जोड़ी टूट गई। डेवाल्ड ब्रेविस 31 रन और सूर्यकुमार यादव 37 बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मुंबई के विकेट लगातार गिरते गए। तिलक वर्मा 26, कीरोन पोलार्ड 25, फेबियन ऐलन 8, जयदेव उनादकट 14 और मुरुगन अश्विन 6 रन बनाकर आउट हो गए। 9 विकेट खोकर मुंबई 181 रन ही बना सकी। मुंबई को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

प्वाइंट्स टेबल का हाल
मुंबई इंडियंस ने टाटा आईपीएल के इस सीजन में 6 मैच खेले, लेकिन अब तक एक भी गेम नहीं जीत पाई। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इस सीजन में 6 मैच खेले जहां उसने उनमें से 4 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस फिलहाल टाटा आईपीएल के इस सीजन की अंक तालिका में सबसे नीचे है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय प्वाइंट्स टेबर पर दूसरे नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस की कमजोरी
इस सीजन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में वह दम नजर नहीं आया है। ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी दमदार जरूर है, लेकिन अभी तक वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम के लिए लगातार रन जरूर बनाए हैं, लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई मौजूद नहीं रहा। कीरोन पोलार्ड की खराब फॉर्म भी मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय है। वहीं, गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की टीम खरी नहीं उतर पा रही है। स्पिन में मुरुगन अश्विन ने ठीक प्रदर्शन किया है, लेकिन तेज गेंदबाजी में बुमराह भी इस बार फेल होते नजर आ रहे हैं।

MI के प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / बेसिल थंपी, टाइमल मिल्स

LSG के प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, के गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में फिर आई एक और मिस्ट्री गर्ल, खूबसूरती देख लोग हो गए कायल, देखें वायरल फोटो

जब बीच मैदान में टॉपलेस होकर जा पहुंची ये महिला, Video में देखें फिर क्या हुआ

पति को छोड़ इस खिलाड़ी संग नाच रही धनश्री वर्मा, हिपहॉप सालसा नहीं बल्कि कर रही यह देसी डांस

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Year Ender 2025: RCB और CSK नहीं, बल्कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई ये टीम
Weekly Round Up 2025: विराट के दो शतक से लेकर वैभव सूर्यवंशी का T20 में धमाका