अर्जुन तेंदुलकर को एक मौका: सोशल मीडिया पर उठी सचिन के बेटे को खिलाने की मांग, बॉलिंग स्पीड देख दंग रह गए लोग

Published : May 03, 2022, 09:27 AM IST
अर्जुन तेंदुलकर को एक मौका: सोशल मीडिया पर उठी सचिन के बेटे को खिलाने की मांग, बॉलिंग स्पीड देख दंग रह गए लोग

सार

आईपीएल 2022 के बीच मुंबई इंडियंस ने सोमवार को अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को नेट्स में यॉर्कर डालते हुए देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खिलाने की बहस छिड़ गई।

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है लेकिन जरा उस इंसान से पूछो जो कई सालों से सबर ही कर रहा हो और अपने पापा का सपना पूरा करने का इंतजार कर रहा हो? कुछ इसी तरह का इंतजार भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) कर रहे हैं, जो पिछले 2 साल से मुंबई इंडियंस का हिस्सा तो है लेकिन अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन यह खिलाड़ी इससे हताश या निराश नहीं हुआ बल्कि अपने आप को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें इस फास्ट बॉलर को शानदार गेंदबाजी करते देखा जा रहा है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बहस छिड़ गई। आइए आपको भी दिखाते हैं यह वायरल वीडियो और फैंस का उस पर रिएक्शन...

सोमवार को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा भारतीय खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें यह लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर शानदार यॉर्कर गेंद फेंकता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर अर्जुन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है अब तक 2.9 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर रहे है कि अर्जुन तेंदुलकर को एक बार खेलने का मौका तो दो। 

बता दें कि इस सीजन मुंबई इंडियंस लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और 9 में से केवल 1 मैच जीती है। ऐसे में वह कई युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे रहे हैं, जो इस साल अपना डेब्यू कर रहे हैं। यही कारण है कि फैंस चाहते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को भी खेलने का मौका मिले, क्योंकि वह पिछले 2 सालों से आईपीएल में अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने अपना घरेलू डेब्यू 2021 में मुंबई के साथ किया था। उन्हें इस साल 30 लाख रुपए में टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन कोच जहीर खान का मानना ​​है कि जूनियर तेंदुलकर को सीखने की बहुत भूख है और वह कोचिंग स्टाफ से तेजी से चीजें सीख रहे हैं। ऐसे में इस सीजन उन्हें खेलने का मौका दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर को है इस इंसान की तलाश, टैलेंट दिखाओ और पाओ उनके साथ काम करने का मौका

कौन है CSK की यह फैन गर्ल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें, अपनी अदाओं से मैच में लगाए चार चांद

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स