IPL 2022 के बीच बीवी संग चिल मारते नजर आ रहे विराट कोहली, शेयर की अनुष्का संग फोटो

IPL 2022 के बीच मंगलवार सुबह विराट कोहली ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2022 7:21 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 के अपने पहले मुकाबले में हार का स्वाद चखने के बाद आरसीबी (RCB) की टीम इस समय अपने दूसरे मैच की तैयारी कर रही है। इस बीच टीम के पूर्व कप्तान और स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ बच्चों की प्लेइंग एरिया में चिल करते नजर आ रहे हैं जिसकी तस्वीर उन्होंने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। 1 घंटे के अंदर ही 21 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं विरुष्का कि ये क्यूट फोटो..

विराट अनुष्का की वायरल हो रही है फोटो मुंबई में आरसीबी के कैंप की ही है, जहां पर दोनों इस समय मौजूद है। इस बीच विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें विराट अपने दांत दिखा कर हंसते हुए नजर आ रहे है, तो भी अनुष्का प्यारी सी स्माइल दे रही है। फोटो को शेयर कर उन्होंने एक रेड हॉट वाली इमोजी भी शेयर की है। इस फोटो को क्रिस गेल समेत कई खिलाड़ी लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 LSG vs GT: बड़े भाई ने छोटे का 'शिकार' कर पलटा मैच का पासा, आउट होने के बाद परिवार मायूस

बता दें कि आईपीएल के 15वें सीजन में कोहली ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले मैच में ही 29 बॉलों पर 41 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। हालांकि, हाई स्कोरिंग इस मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। 205 रनों का बड़ा टारगेट देने के बाद भी पंजाब सुपर किंग्स ने 19 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला बुधवार यानी कि कल 30 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: "अभी तक तो ये 'यादवों' का आईपीएल चल रहा है", जानें- वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा?

IPL 2022 Update: आईपीएल की शुरुआत होते ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अब आगे की राह होगी और कठिन

IPL 2022 LSG vs GT: सुनील गावस्कर ने आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के इन 2 प्लेयर्स के लिए कह दी बड़ी बात

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल