IPL 2022: इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, "ऋषभ पंत के लिए जोखिमभरी हो सकती है महेंद्र सिंह धोनी से तुलना"

Indian Premier League 2022: दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करेगी। ये मैच 27 मार्च को खेला जाएगा। 

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 23 2022, 01:41 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Warton) पहली बार बतौर कोच नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के आगामी सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सहायक कोच होंगे। एक इंटरव्यू के दौरान वॉटसन से महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की तुलना को लेकर बात हुई तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जबाव दिया। वैसे वाटसन दोनों को ही करीब से जानते हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी के नेतृत्व में खेले हैं और पंत को उन्होंने करीब से खेलते देखा है। 

शेन वाटसन ने कहा, "यह उन चीजों में से एक है जो आम तौर पर लोग सेब की तुलना सेब से करना चाहते हैं। हर व्यक्ति अलग होता है और हर किसी की अपनी काबिलियत और कौशल होता है। मुझे पता है कि एक आदर्श दुनिया में हम एमएस धोनी की तुलना ऋषभ पंत से कर सकते हैं, लेकिन ऋषभ और एमएस धोनी बहुत अलग लोग और क्रिकेटर हैं।" 

Latest Videos

यह भी पढ़ें: IPL 2022: नीलामी में नहीं बिके सुरेश रैना के बयान से CSK खेमे में मची खलबली, क्या खतरे में है धोनी की कुर्सी?

पंत अभी और बेहतर होगा

पू्र्व ऑलराउंडर ने आगे कहा, "ऋषभ पंत के पास अच्छी काबिलियत है और एक कप्तान के रूप में वे बहुत शांत हैं, यही मैंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी देखा है। पंत ने इतनी कम उम्र में, अपने क्रिकेट करियर में जो किया है, वह करना बिल्कुल अविश्वसनीय है। ऋषभ अभी और बेहतर होगा। वह अपने अनुभवों से लगातार सीखना चाहता है। मैं जिन कप्तानों के नेतृत्व में खेला हूं उनमें रिकी पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ थे। वे जानते थे कि अपने खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ कैसे निकालना है।" 

पंत के लिए जोखिमभरी हो सकती है धोनी से तुलना

वाटसन ने आगे कहा, "पंत समय के साथ बेहतर होते रहेंगे और उनका ध्यान हर गुजरते दिन के साथ अपने कौशल में सुधार पर होना चाहिए। पंत के आसपास काफी योग्य और अनुभवी लोग हैं जिनसे वो काफी कुछ सीख सकता है। अभी वे काफी युवा हैं और धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी से उनकी तुलना, उनके लिए सही नहीं है। धोनी काफी सालों की मेहनत और समर्पण के बाद सर्वश्रेष्ठ बने हैं। धोनी से तुलना करना पंत के लिए जोखिमभरा हो सकता है।" 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: BCCI के खिलाफ खुलकर बोले रवि शास्त्री, रोहित की बजाय इन प्लेयर्स को बताया भविष्य का कप्तान

आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगा। लीग का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करेगी। ये मैच 27 मार्च को खेला जाएगा। 

दिल्ली कैपिटल्स टीम: 

पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, ऋषभ पंत (कप्तान), यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, अश्विन हेब्बार, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मंदीप सिंह, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव,  चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, अक्षर पटेल और विक्की ओस्तवाल। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खोज निकाला मार्क वुड का विकल्प

IPL 2022: केएल राहुल ने बताई लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने की वजह

IPL 2022: आरसीबी कैंप में शामिल हुआ ये सुपरस्टार, अब बल्ले से धमाल मचाने को है बेताब

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा