IPL 2022 UPDATE: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को बनाया सहायक कोच

Published : Dec 22, 2021, 01:26 PM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 01:28 PM IST
IPL 2022 UPDATE: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को बनाया सहायक कोच

सार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए नई लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow franchise) ने विजय दहिया (Vijay Dahiya) को सहायक कोच के रूप में चुना गया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया (Vijay Dahiya) को बुधवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए नई लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow franchise) ने सहायक कोच के रूप में चुना गया। हरियाणा के रहने वाले 48 वर्षीय दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है। 

भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 वनडे मैच खेल चुके हैं दहिया 

बुधवार को दहिया ने एक बयान जारी कर कहा, "लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मुझे काम करने का मौका देने के लिए मैं खुश और आभारी हूं।" विजय दहिया भारत के लिए 2 टेस्ट मैच और 19 वनडे मैच खेल चुके हैं। दहिया की गिनती योग्य कोचों के रूप में होती है। केकेआर को शिखर पर पहुंचाने में उनका भी काफी बड़ा हाथ था। 

एंडी फ्लावर और गौतम गंभीर को साथ जोड़ चुकी है फ्रेंचाइजी 

इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी अब तेज से अपने दल को मजबूत करने में जुटी है। हाल ही में फ्रेंचाइजी द्वारा जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को हेड कोच बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार बतौर कप्तान दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को टीम मेंटोर बनाया गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी का स्वामित्व आरपीएसजी समूह के पास है। 

केएल राहुल को दिया मोटा ऑफर 

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने उन्हें 20 करोड़ की भारी भरकम सैलरी ऑफर की है। लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। फ्रेंचाइजी और राहुल के बीच बातचीत जारी है और यह अंतिम चरण में है। अगर राहुल को 20 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है तो वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर उन्हें हर सीजन के लिए 18 करोड़ रुपए की सैलरी देता है।

यह भी पढ़ें: 

Ashes Series: Covid के प्रकोप को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रोटोकॉल के स्तर को 3 से बढ़ाकर 4 किया

परिवार आज भी मना रहा है परफेक्ट 10 का जश्न, 9वां विकेट लेने के बाद सोचा इतिहास बना सकता हूं: एजाज पटेल

अपनी ही टीचर के प्यार में पागल हो गया था यह खिलाड़ी, 3 महीने के अंदर ही की सगाई, फिर शादी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच