MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Shubman Gill से KL Rahul तक चमके बल्लेबाज, IND vs WI सीरीज के बाद किसे कितना फायदा?

Shubman Gill से KL Rahul तक चमके बल्लेबाज, IND vs WI सीरीज के बाद किसे कितना फायदा?

IND vs WI Series Stats: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज में जमकर रन बने। भारतीय बल्लेबाजों की इन शानदार पारियों का असर भारतीय बल्लेबाजों के वनडे बैटिंग औसत पर भी पड़ा। शुभमन गिल से लेकर विराट कोहली समेत 5 बल्लेबाजों को फायदा हुआ।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Oct 05 2026, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
शुभमन गिल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Image Credit : chat GPT

शुभमन गिल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने तीन मैचों में कुल 334 रन बनाए। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल रहा। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 167 का रहा। सीरीज से पहले गिल का वनडे बैटिंग औसत 60.33 था। सीरीज खत्म होने के बाद यह बढ़कर 64.01 हो गया। गिल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
विराट कोहली का भी बढ़ा औसत
Image Credit : Facebook/Indian Cricket Team

विराट कोहली का भी बढ़ा औसत

विराट कोहली ने पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 139 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद अगले दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला। आखिरी वनडे में तो वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बावजूद कोहली के वनडे बैटिंग औसत में मामूली सुधार हुआ। उनका औसत 58.59 से बढ़कर 58.78 हो गया।

और पढे़ं- भारत-पाकिस्तान मैच में दिखा अलग नजारा, क्रिकेट में हैंडशेक नहीं और हॉकी में खिलाड़ियों ने लगाया गले

36
रोहित शर्मा को भी फायदा
Image Credit : Facebook/ Indian Cricket Team

रोहित शर्मा को भी फायदा

रोहित शर्मा ने इस सीरीज में कुल 225 रन बनाए। उन्होंने दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया, जबकि तीसरे मुकाबले में 92 रनों की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से रोहित का वनडे बैटिंग औसत 48.95 से बढ़कर 49.26 हो गया।

46
केएल राहुल को 1 मैच खेलकर हुआ बड़ा फायदा
Image Credit : ANI

केएल राहुल को 1 मैच खेलकर हुआ बड़ा फायदा

वहीं, केएल राहुल को पहले दो मैचों में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। तीसरे वनडे में उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली। नाबाद शतक की बदौलत राहुल का बैटिंग औसत 49.44 से बढ़कर 51.31 हो गया।

56
रुतुराज गायकवाड़ को भी फायदा
Image Credit : ANI

रुतुराज गायकवाड़ को भी फायदा

रुतुराज गायकवाड़ के वनडे बैटिंग औसत में भी सुधार हुआ। सीरीज से पहले उनका औसत 28.50 था, जो सीरीज के बाद बढ़कर 36.55 हो गया। गायकवाड़ ने इस सीरीज में नंबर-4 पर बल्लेबाजी की।

66
नीतिश कुमार रेड्डी को हुआ नुकसान
Image Credit : Getty

नीतिश कुमार रेड्डी को हुआ नुकसान

भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ नीतिश कुमार रेड्डी को इस सीरीज के बाद बैटिंग औसत में नुकसान हुआ। रेड्डी को तीन मैचों की सीरीज में सिर्फ एक बार बल्लेबाजी का मौका मिला। तीसरे वनडे में उन्होंने 16 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए। इसके चलते उनका बैटिंग औसत 33.33 से घटकर 27.25 रह गया। इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय बल्लेबाजों के लिए कुल मिलाकर काफी फायदेमंद रही।

IND vs WI सीरीज को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा फायदा किस बल्लेबाज को हुआ?

शुभमन गिल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। उनका औसत 60.33 से बढ़कर 64.01 हो गया।

2. विराट कोहली का बैटिंग औसत कितना हुआ?

विराट कोहली का औसत 58.59 से बढ़कर 58.78 हो गया।

3. किस भारतीय बल्लेबाज को नुकसान हुआ?

नीतिश कुमार रेड्डी को नुकसान हुआ। उनका औसत 33.33 से घटकर 27.25 रह गया।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Asian Games 2026: वैभव सूर्यवंशी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, बने सबसे युवा गोल्ड मेडलिस्ट
Recommended image2
पहले वैभव का विकेट, फिर ‘बेबी सेलिब्रेशन’ और अब बवाल, सैम अयूब पर क्यों उठे सवाल?
Recommended image3
विराट-रोहित अब कहां दिखाएंगे अपना जलवा? सामने आई अगली सीरीज की पूरी तस्वीर
Recommended image4
Who Won Yesterday Match, IND vs WI 3rd ODI Result: कल का मैच कौन जीता? KL राहुल का शतक, विंडीज का रिकॉर्ड चेज
Recommended image5
IND vs WI 3rd ODI Result: 352 रन बनाकर भी हारा भारत, शाई होप के नाबाद 162 रनों से विंडीज का रिकॉर्ड चेज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved