IPL 2022 Update: पुणे सुपरजाएंट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट का नाम बदला, लखनऊ के नाम से मिली नई पहचान

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने पुणे सुपरजाएंट्स के आधिकारिक इंस्टा अकाउंट का नाम बदलकर लखनऊ कर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 11:42 AM IST / Updated: Jan 03 2022, 05:42 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजियों की नजर मेगा ऑक्शन पर टिकी हैं। आईपीएल के अगले सीजन में आठ की बजाय दस टीमें भाग लेंगी। इन दो नई टीमों में से एक टीम है लखनऊ की। लखनऊ टीम का मालिकाना हक आरपीजीएस ग्रुप के पास है। इसी ग्रुप के पास पहले पुणे सुपरजाएंट्स (Pune Supergiants) की हिस्सेदारी भी थी। 

पुराने इंस्टा अकाउंट का ही बदला नाम 

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने पुणे सुपरजाएंट्स के आधिकारिक इंस्टा अकाउंट का नाम बदलकर लखनऊ कर दिया है। आरपीजीएस ग्रुप के पास ही इससे पहले पुणे सुपरजाइंट्स टीम का भी मालिकाना हक था। पुणे सुपरजाएंड्स दो साल तक आईपीएल का हिस्सा रही थी। लखनऊ फ्रेंचाइजी को आरपीजीएस ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा है। लखनऊ टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। ये टीम पहली बार आईपीएल 2022 में भाग लेगी। अब इसी अकाउंट पर टीम से जुड़े सभी अपडेट्स शेयर किए जाएंगे। 

लखनऊ ने दिग्गजों को जोड़ा अपने दल में 

लखनऊ फ्रेंचाइजी अपने दल को लगातार मजबूत करने में जुटी है। हाल ही में फ्रेंचाइजी द्वारा जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को हेड कोच बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार बतौर कप्तान दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को टीम मेंटोर बनाया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया को सहायक कोच के रूप में साथ जोड़ा गया है।  

केएल राहुल को दिया मोटा ऑफर 

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने उन्हें 20 करोड़ की भारी भरकम सैलरी ऑफर की है। लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। फ्रेंचाइजी और राहुल के बीच बातचीत जारी है और यह अंतिम चरण में है। अगर राहुल को 20 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है तो वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर उन्हें हर सीजन के लिए 18 करोड़ रुपए की सैलरी देता है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 Update: जिम्बाब्वे का सबसे सफल क्रिकेटर बना लखनऊ का कोच,कोचिंग में भी झंडे गाड़ चुके हैं Andy Flower

IPL 2022 UPDATE: गौतम गंभीर बने लखनऊ फ्रेंचाइजी के टीम मेंटर, अहमदाबाद की तरफ से अब तक कोई घोषणा नहीं

IPL 2022 UPDATE: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को बनाया सहायक कोच

Read more Articles on
Share this article
click me!