आईपीएल 2020 : 971 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी नीलामी

Published : Dec 03, 2019, 01:38 PM ISTUpdated : Dec 03, 2019, 02:01 PM IST
आईपीएल 2020 : 971 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी नीलामी

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 थी अब इसी महीने की 19 तारीख को कोलकाता में नीलामी की जाएगी

नई दिल्ली: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 12वें संस्करण के लिए होने वाली नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 थी अब इसी महीने की 19 तारीख को कोलकाता में नीलामी की जाएगी। नीलामी में कुल 73 खाली जगहों को भरा जाना है और इसके लिए 215 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक नहीं खेलने वाले 754 खिलाड़ियों ने भी पहली बार आईपीएल में पंजीकरण कराया है इनके अलावा दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के हैं।

कई खिलाड़ियों ने नही खेला है अंतर्राष्ट्रीय स्तर 

भारत से कुल 19 ऐसे खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जो अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं,  जबकि 634 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कदम नहीं रखा है। साथ ही 60 ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला है, लेकिन कम से कम एक आईपीएल मैच जरूर खेला है।

विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पप खेल चुके 196 विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं 60 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जो अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं ह्यूज एडमेडेस एक बार फिर नीलामीकर्ता की भूमिका में होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 55 खिलाड़ी हैं दक्षिण अफ्रीका के 54, श्रीलंका के 39, न्यूजीलैंड के 24, इंग्लैंड के 22, वेस्टइंडीज के 34 अफगानिस्तान के 19, बांग्लादेश के छह, जिम्बाब्वे के तीन, नीदरलैंड्स और अमरीका के एक-एक खिलाड़ी हैं।
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights