शादी के दौरान लगातार हंसती रही मनीष का पत्नी आश्रिता, रोहित ने दी शुभकामनाएं

Published : Dec 02, 2019, 11:42 PM IST
शादी के दौरान लगातार हंसती रही मनीष का पत्नी आश्रिता, रोहित ने दी शुभकामनाएं

सार

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी मनीष को बधाई देते हुए लिखा "आप दोनों को दुनियाभर की सारी खुशियां मिलें। यह तुम्हारी सर्वश्रेष्ठ पारी होगी

मुंबई. भारतीय T-20 टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज मनीष पांडे ने सोमवार को साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता सेट्टी से शादी कर ली। मनीष ने अपने बिजी क्रिकेट शेड्यूल से फुरसत निकाल कर शादी की है। अपनी शादी से ठीक एक रात पहले मनीष पांडे शैयद मुश्ताक अली ट्रफी में कर्नाटक की कप्तानी कर रहे थे। इसके अगले दिन ही मनीष आश्रिता के साथ मंडप में फेरे ले रहे थे। मनीष मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और उनकी शादी इन्ही रिति- रिवाजों से हुई है। मनीष और आश्रिता की शादी की रस्में दो दिनों तक चलेंगी। शादी की रस्में खत्म होते ही मनीष वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले T-20 मैच में भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे और हैदराबाद में भारतीय कैंप का हिस्सा बनेंगे। 

मनीष की शादी का वीडियो भी सामने आ चुका है। इस शादी में चुनिंद मेहमानों को ही बुलाया गया था। अब संभवना है कि मनीष और आश्रिता अपनी शादी का रिसेप्शन जल्द ही देंगे, जिसमें क्रकिट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी के बाद मनीष पांडे को बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी मनीष को बधाई देते हुए लिखा "आप दोनों को दुनियाभर की सारी खुशियां मिलें। यह तुम्हारी सर्वश्रेष्ठ पारी होगी @IM manishpandey." 

मनीष की शादी के दौरान उनकी पत्नी पूरे समय हंसती हुई नजर आई। शादी की हर फोटो से लेकर वीडियो में भी आश्रिता हंसती हुई नजर आ रही हैं। आश्रिता की हंसी को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद मनीष को पाकर वो बहुत खुश हैं और इसी वजह से उनकी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच