IPL Mega Auction 2022: ये हैं आईपीएल के सबसे वैल्युएबल विदेशी प्लेयर, जानें किस खिलाड़ी का है कितना बेस प्राइस

आईपीएल मेगा ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। इन 590 क्रिकेटरों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2022 6:28 PM IST / Updated: Feb 10 2022, 12:17 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन के लिए जल्द ही मेगा नीलामी (Mega Auction) आयोजित होने वाली है। आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी नीलामी के लिए एकदम तैयार हैं। नीलामी का मंच पूरी तरह से तैयारी है जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में आयोजित होगी। हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर के खिलाड़ियों के बीच अधिक से अधिक राशि पाने की होड़ मची होगी। 

इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजी 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। इन 590 क्रिकेटरों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं। खिलाड़ियों को बेस प्राइस के आधार पर आठ वर्गों में बांटा गया है, जो इस प्रकार है- ( 2 करोड़ रुपए, 1.5 करोड़ रुपए, 1 करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए, 50 लाख रुपए, 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए) 

यहां उन विदेशी खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जो इस बार सबसे ज्यादा बेस प्राइस (2 करोड़ रुपए) के साथ नीलामी में उतरेंगे।

1. मुजीब जादरान (अफगानिस्तान) 
2. एश्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया) 
3. नाथन कुल्टर नाइल (ऑस्ट्रेलिया) 
4. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 
5. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) 
6. मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) 
7. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)  
8. मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया) 
9. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 
10. एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) 


11. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 
12. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) 
13. सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) 
14. साकिब महमूद (इंग्लैंड) 
15. क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड) 
16. क्रेग ओवरटन (इंग्लैंड) 
17. आदिल राशिद (इंग्लैंड) 
18. जेसन रॉय (इंग्लैंड) 
19. जेम्स विंस (इंग्लैंड) 
20. डेविड विली (इंग्लैंड) 


21. मार्क वुड (इंग्लैंड) 
22. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 
23. लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)  
24. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)  
25. मर्चेंट डी लैंग (दक्षिण अफ्रीका) 
26. फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) 
27. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 
28. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)
29. फैबियन एलन (वेस्टइंडीज) 
30. ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) 
31. एविन लुईस (वेस्टइंडीज) 
32. ओडियन स्मिथ (वेस्टइंडीज) 

आईपीएल ऑक्शन में किस देश के कितने खिलाड़ी:

अफगानिस्तान - 17

ऑस्ट्रेलिया - 47

बांग्लादेश - 5

इंगलैंड - 24

आयरलैंड - 5

न्यूजीलैंड - 24

दक्षिण अफ्रीका - 33

श्रीलंका - 23

वेस्ट इंडीज - 34

जिम्बाब्वे - 1

नामिबिया - 3

नेपाल - 1

स्कॉटलैंड - 2

अमेरीका - 1 

यह भी पढ़ें: 

IPL Auction 2022: नीलामी में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की जानकारी, किस प्लेयर का है कितना बेस प्राइस

IPL 2022: आईपीएल की इस टीम ने दो दिन में दूसरी बार बदला अपना नाम

तेज गेंदबाज Mohammed Siraj का बड़ा खुलासा, '2019 के बाद लगा कि मेरा आईपीएल करियर खत्म हो जाएगा'

Share this article
click me!