IPL Auction 2022: आईपीएल के आयोजन पर ये बोले मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी

संयुक्त अरब अमीरात ने आईपीएल के 2020 और 2021 के दूसरे भाग की मेजबानी की थी। लेकिन भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर का असर कम होने से आईपीएल के भारत में ही आयोजित होने की संभावना काफी बढ़ गई है। यात्रा के समय को कम करने और बायो-बबल वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह से मुंबई और पुणे के बीच टूनार्मेंट आयोजित होने की संभावना है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 5:31 AM IST / Updated: Feb 14 2022, 11:02 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: 
पांच बार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) टीम के मालिक आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा है, "इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) सीजन के आयोजन पर एक या दो सप्ताह में अंतिम फैसला हो सकता है।" 

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश अंबानी ने कहा, "अगर आईपीएल मुंबई में होना है, तो यह हमारे लिए एक फायदे के रूप में नहीं गिना जा सकता। मुंबई इंडियंस के लिए लाभ के बारे में निश्चित नहीं हूं, क्योंकि हम पिछले दो वर्षों से मुंबई में नहीं खेले हैं। इसलिए मैं अभी उस सवाल का जवाब नहीं दे सकता। बेशक, हमें मुंबई में खेलने में खुशी होगी। यह हमारा गृह नगर है और हम परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं।" 

मुंबई और पुणे में करवाए जा सकते हैं आईपीएल मैच 

संयुक्त अरब अमीरात ने आईपीएल के 2020 और 2021 के दूसरे भाग की मेजबानी की थी। लेकिन भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर का असर कम होने से आईपीएल के भारत में ही आयोजित होने की संभावना काफी बढ़ गई है। यात्रा के समय को कम करने और बायो-बबल वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह से मुंबई और पुणे के बीच टूनार्मेंट आयोजित होने की संभावना है।

दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट सर्च के प्रमुख सबा करीमा ने कहा, "उनकी टीम अच्छी तरह से संतुलित है, चाहे वे किसी भी स्थान पर हो। चूंकि यह मेगा नीलामी थी, इसलिए यह महत्वपूर्ण था कि हमारे दिमाग में कई स्थान हों। हम जो भी खिलाड़ी खरीदना चाहते थे, हमारे दिमाग में थे। हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत थी जो अच्छा प्रदर्शन कर सकें, अलग-अलग जगह पर खेलने के लिए कुशल हों। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकें। भले ही आईपीएल इस सीजन में महाराष्ट्र या मुंबई में हो। हमें लगता है कि हम इस तरह के ट्रैक पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी संतुलित हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के रघु अय्यर ने नई फ्रेंचाइजी की रणनीति पर अलग राय रखी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी टीम के लिए भी ऐसा ही था। मुझे लगता है कि ज्यादातर टीमों के लिए, लोगों ने न केवल एक सीजन के लिए, बल्कि तीन सीजन के लिए भी योजना बनाई है। जहां तक आईपीएल के आयोजन का सवाल है यह कहीं भी हो इससे फर्क नहीं पड़ता। हां भारत में हमें घरेलू फैंस का सपोर्ट मिलेगा।"  

नीलामी के बाद मुंबई टीम इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस के दल में कुल 25 खिलाड़ी शामिल हो गए, जिसके साथ ही पूरी टीम तैयार हो गई है। 

रिटेन प्लेयर: 

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्य कुमार यादव, कीरोन पोलार्ड 

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: 

ईशान किशन (15.25 करोड़), डिवॉल्ड ब्रेविस (3 करोड़), बासिल थम्पी (30 लाख), मुरुगन अश्विन (1.40 करोड़), जयदेव उनादकट ( 1.20करोड़), मयंक र्मकडें (65 लाख ), एन. तिलक वर्मा (1.7 करोड़), संजय यादव (50 लाख), जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), डेनियल सैम्स (2.6 करोड़), टाइमल मिल्स (1.5 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़),रमनदीप सिंह (20 लाख), आर्यन जुयाल (20 लाख), फैबियन एलन (75 लाख), रिले मेरेडिथ (1 करोड़), राहुल बुद्धि (20 लाख), ऋतिक शौकीन (20 लाख),मो. अरशद खान (20 लाख) और अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख)।

यह भी पढ़ें: 

IPL Auction 2022: आईपीएल की मेगा नीलामी में Sold हुए खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें सिर्फ एक क्लिक में

IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी में दुर्भाग्यशाली रहे ये बड़े प्लेयर, रैना सहित इन पर किसी ने नहीं जताया भरोसा

IPL Auction: किसी ने दिए 68.55 करोड़ तो किसी ने लुटाई 61 करोड़ की रकम, 10 टीमों ने 2 दिन में खर्चे 551.7 CR.

Read more Articles on
Share this article
click me!