MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी में दुर्भाग्यशाली रहे ये बड़े प्लेयर, रैना सहित इन पर किसी ने नहीं जताया भरोसा

IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी में दुर्भाग्यशाली रहे ये बड़े प्लेयर, रैना सहित इन पर किसी ने नहीं जताया भरोसा

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन के लिए मेगा नीलामी (Mega Auction) में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। किसी खिलाड़ी को तो अपनी बेस प्राइस से कई गुना ऊंची कीमत मिली, तो वहीं कई ऐसे बड़े चेहरे हैं, जिन्हें काफी ऊंची कीमत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। यहां बात हो रही है स्टार भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina), ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टी 20 टीम के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) और इंग्लैंड की सीमित ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की। इन तीनों के अलावा भी कई ऐसे बड़े चेहरे रहे जिन्हें नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा। आइये जानते हैं ऐसे ही 10 बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें किसी ने खरीदा। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 14 2022, 12:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1. सुरेश रैना 

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले और दूसरे दिन अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। बता दें कि सुरेश रैना ने अब तक 205 आईपीएल मैचों में 5,528 रन बनाए हैं। रैना के नहीं बिकने की वजह ये रही कि वे लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलते। इस कारण उन पर किसी टीम ने भरोसा नहीं जताया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

2. स्टीव स्मिथ 

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी पहले और दूसरे दिन की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये था। स्मिथ ने अब तक आईपीएल के 103 मैचों में 2,485 रन अपने नाम किए हैं। स्मिथ की गिनती विश्व क्रिकेट के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में होती है। स्मिथ के नहीं बिकने की असल वजह रही उनका पिछले आईपीएल सीजन का खराब प्रदर्शन। 

310

3. शाकिब अल हसन 

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी दोनों दिन की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये था। बता दें कि शाकिब अल हसन ने अब तक आईपीएल के 71 मैचों में 63 विकेट और 793 रन अपने नाम किए हैं। शाकिब अल हसन के नहीं बिकने की सबसे बड़ी वजह रही गुस्सैल स्वभाव, हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान मैदान अंपायर के साथ गाली-गलौज भी की थी। उनके आक्रामक स्वभाव के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। 

410

4. आदिल राशिद 
 
इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद को भी दोनों दिन की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। उन्होंने आईपीएल का केवल पिछला सीजन खेला है और उसमें एक मैच में उन्होंने 3 ओवर में 35 रन दिए और 1 भी विकेट नहीं लिया है। 

510

5. इमरान ताहिर 
 
सालों से महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के गेंदबाज इमरान ताहिर को भी दोनों दिन की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपये थी। इमरान ताहिर ने अब तक आईपीएल के 59 मैचों में 82 विकेट चटकाए हैं।

610

6. मुजीब जादरान 

अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब जादरान को भी आईपीएल की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा। मुजीब ने अब तक 19 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 8.18 की इकोनॉमी से 19 विकेट लिए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। 

710

7. एडम जम्पा 

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एडम जम्पा को भी पहले और दूसरे दिन कोई खरीदार नहीं मिला। उन्होंने अब तक आईपीएल के 14 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वर्तमान में वे ऑस्ट्रेलिया की टी 20 टीम के अहम सदस्य हैं। 

810

8. इशांत शर्मा 

भारत के अनुभवी मध्यम तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस बार दुर्भाग्यशाली रहे। इस बार की नीलामी में इस गेंदबाज पर किसी भी टीम ने भरोसा नहीं जताया। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। इशांत ने 93 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 72 विकेट दर्ज हैं। इशांत शर्मा के नहीं बिकने की सबसे बड़ी वजह रही उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव। इसके अलावा वे लंबे समय से वनडे और टी 20 टीम से बाहर हैं और उनकी गेंदों में भी अब वो आग नहीं रही। ऐसे में क्रिकेट के इस सबसे तेज फॉर्मेट के लिए उनकी जगह नहीं बन रही थी। 

910

9. इयोन मोर्गन 

इंग्लैंड की टी 20 और वनडे टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन का नहीं बिकना भी काफी हैरानी भरा रहा। इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास में इयोन मोर्गन ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड को वनडे का वर्ल्ड चैंपियन बनाया। साल 2019 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर हराकर खिताब जीता था। मोर्गन ने 115 टी 20 मैचों में 28.60 की औसत से 2,458 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल के 83 मैचों में उनके नाम 22.70 की औसत से 1,405 रन दर्ज हैं। पिछली बार वे केकेआर के लिए न केवल खेले बल्कि उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। इयोन मोर्गन का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए था। 

1010

10. एरोन फिंच 

एरोन फिंच ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को साल 2021 में पहली बार टी 20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। फाइनल मुकाबले में कंगारूओं ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। फिंच अब तक 84 टी 20 मैचों में 35.40 की औसत से 2,616 र बना चुके हैं। वहीं 87 आईपीएल मैचों में वे 25.70 की औसत से 2,005 रन बना चुके हैं। उन्हें नहीं खरीदा जाने काफी हैरानी भरा रहा। एरोन फिंच का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए था। वह आईपीएल 2021 में भी नहीं बिके थे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs NZ: 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट, क्यों टीम से बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर? किसने किया इशारा
Recommended image2
IND vs NZ 4th T20: सूर्यवंशी या सैमसन? ईशान किशन की वापसी पर किसकी होगी छुट्टी?
Recommended image3
Now Playing
VIRAL VIDEO: विराट कोहली के सामने फैन ने की ऐसी बात, मुस्कुराने लगे किंग कोहली!
Recommended image4
Now Playing
IND vs NZ 4th T20I: चौथे मैच के लिए Eden Park पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड की खैर नहीं!
Recommended image5
IND W vs ZIM W: कौन हैं वैष्णवी शर्मा जिन्होंने जिम्बाब्बे टीम में मचाई तबाही, भारत ने 3-0 से जीती सीरिज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved