IPL Retention 2022: दिल्ली का साथ छूटा तो भावुक हुआ टीम का गब्बर, फैंस बोले- इस RCB के लिए खेलों अगला सीजन

Published : Dec 01, 2021, 09:34 AM IST
IPL Retention 2022: दिल्ली का साथ छूटा तो भावुक हुआ टीम का गब्बर, फैंस बोले- इस RCB के लिए खेलों अगला सीजन

सार

IPL Retention 2022: मंगलवार, 30 नवंबर को आईपीएल की सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। जिसमें कई स्टार खिलाड़ियों का साथ टीमों ने छोड़ दिया। 

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मंगलवार को आईपीएल की सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। जिसमें हर टीम ने अपने 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) ने अपने सबसे सफल ओपनर शिखर धवन (shikhar dhawan) का साथ छोड़कर अन्य खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। इससे धवन के लाखों फैंस को झटका लगा है। बता दें कि शिखर धवन मे 2019 में ही दिल्ली कैपिटल्स का दामन थामा था, लेकिन 2 साल बाद ही टीम ने उन्हे रिलीज कर दिया। 

आईपीएल 2022 के रिटेंशन के बाद शिखर धवन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया और दिल्ली कैपिटल्स का शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो में शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने प्रैक्टिस करते, तो कभी खिलाड़ियों के साथ मजे करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक 1.5 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस को धवन के दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने पर काफी बड़ा झटका लगा है, लेकिन शिखर धवन के चाहने वाले उन्हें सजेशन दे रहे हैं कि वह अगले साल आरसीबी के लिए खेलें, तो वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि, 'आप बहुत याद आओगे भाई।'

दिल्ली (Delhi Capitals) ने मंगलवार को ही ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल को 9 करोड़, पृथ्वी शॉ को साढ़े सात करोड़ रुपये और एनरिक नॉत्र्या को साढ़े छह करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। वहीं, टीम ने अपने सबसे सफल ओपनर शिखर धवन को रिलीज कर दिया है।

बता दें कि 2008 से मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करने के बाद, शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए और उस सीजन टीम के लिए उन्होंने 521 रन बनाए थे। इसके बाद 2020 में, उन्होंने अपने खेल को और आगे बढ़ाया और 2 शतक के साथ ही 618 रन अपने नाम किए। 2021 के सीजन में भी उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी और 16 मैचों में 587 रन अपने नाम किए। धवन के अबतक के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल के 192 मैचों में 5784 रन अपने नाम किए है। इस आंकड़े को देखते हुए आईपीएल 2022 में शिखर धवन पर कोई भी टीम बड़ी बोली लगाने से पीछे नहीं होगी। अब देखना होगा कि वह आईपीएल के 15वें सीजन में कौन सी टीम में शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL Retention: MI ने नहीं थामा हार्दिक पांड्या का हाथ, ऑक्शन में शामिल होंगे केएल राहुल, राशिद और श्रेयस अय्यर

IPL 2022: Rohit, Jadeja, Pant को 16-16 करोड़ में रोका, Virat को 15cr. तो धोनी को 12 cr में किया रिटेन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA: दूसरे टी20i में भारत की हार के 5 सबसे बड़े विलेन
IND vs SA 2nd T20i: न्यू चंडीगढ़ में टीम इंडिया की करारी हार, तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी गई बेकार