IPL Retention: MI ने नहीं थामा हार्दिक पांड्या का हाथ, ऑक्शन में शामिल होंगे केएल राहुल, राशिद और श्रेयस अय्यर

सभी आठों फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेन करने की समयसीमा मंगलवार तक ही थी। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2021 4:23 PM IST / Updated: Dec 01 2021, 06:35 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल (IPL) की आठों फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा मंगलवार (30 नवंबर) तक थी। 

केएल राहुल (KL Rahul) और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को अलविदा करके ऑक्शन में शामिल होना तय किया है। आईपीएल की नई टीम लखनऊ राहुल से लगातार संपर्क में है, उन्हें मोटी कीमत पर दल में शामिल किया जा सकता है और कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। ऐसी खबरें हैं कि लखनऊ फ्रेंचाइजी ने राहुल को 20 करोड़ की मोटी सैलरी ऑफर की है। 

अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो केएल राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी सबसे ज्यादा सैलरी विराट कोहली को मिल रही है। आरसीबी उन्हें 18 करोड़ रुपए बतौर सैलरी दे रही है। वहीं बात अय्यर की करें तो वे कप्तानी नहीं मिलने से खफा थे। अय्यर के चोटिल होने के बाद उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन जब अय्यर फिट होकर वापस टीम में लौटे तो उन्हें कप्तान नहीं मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और स्पिनर राशिद खान को रिटेन नहीं किया। 

खराब प्रदर्शन के बाद कटा हार्दिक पांड्या का पत्ता: 

मुंबई इंडियंस फेंचाइजी इस बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में भी नहीं चुना गया था। हार्दिक के अलावा उनके भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को भी मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को भी रिटेन नहीं किया गया, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को वरीयता दी गई। 

इस बार लगभग सभी फ्रेंचाइजी कुछ कड़े फैसले लेने के मूड में थी। कई फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने दल के कई शीर्ष खिलाड़ियों को बरकरार नहीं रखने का निर्णय लिया। वहीं ऐसी फ्रेंचाइजी बेहद कम रही जिन्होंने अपने पुराने खिलाड़ियों को ही रिटेन करने का मानस बनाया है। आइये आपको बताते हैं आईपीएल की भी फ्रेंचाइजी इस बार किन-किन खिलाड़ियों को अपने साथ रखा।   

आठों फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन: 

चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings): महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (16 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) और मोइन अली (8 करोड़)। 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): ऋषभ पंत (16 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़) और एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)। 

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़) और यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)। 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) और सूर्यकुमार यादव (8 करोड़)। 

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders): आंद्रे रसेल (12 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़) और वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़)। 

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad): केन विलियमसन (14 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) और अब्दुल समदी (4 करोड़)। 

पंजाब किंग्स (Punjab Kings): मयंक अग्रवाल (12 करोड़) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़)। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore): विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़)। 

(नोट- ये सिर्फ क्रिकेटरों में मिलने वाली सैलरी है, इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते अलग से मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर विराट कोहली को फ्रेंचाइजी ने रिटेन तो 15 करोड़ में किया है, लेकिन अगर उनकी कुल सैलरी देखी जाए तो वह 18 करोड़ के आसपास जाकर बैठती है।)

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम: 

आईपीएल की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेन में 3 से अधिक भारतीय नहीं हो सकते और 2 से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: 20 करोड़ की सैलरी के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं केएल राहुल

IND vs NZ: कीवी टीम ने रोचक अंदाज में कानपुर को कहा 'अलविदा', सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Ashes Series: कोरोना के सख्त प्रोटोकॉल के चलते रद्द हो सकता है 5वां एशेज टेस्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!