IPL Retention: रिटेशन को लेकर राजस्थान रॉयल्स का अहम खुलासा, कप्तान ने भी कही बड़ी बात

सभी आठों फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची मंगलवार को सौंप दी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royalas) ने इस बार कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson), जोस बटलर और यशस्वी जायलवाल को टीम में बरकरार रखा है।  

Asianet News Hindi | Published : Dec 1, 2021 7:49 AM IST / Updated: Dec 01 2021, 01:22 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेशन प्रक्रिया मंगलवार रात पूरी हो गई। सभी फ्रेंचाइजियों को मंगलवार तक अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई (BCCI) को सौंपनी थी। आईपीएल की पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस बार अपने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पहले कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) 14 करोड़, दूसरे इंग्लैंड के जोस बटलर (Jos Buttler) 10 करोड़ और तीसरे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 4 करोड़।  

रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने रिटेशन को लेकर कहा, "खिलाड़ियों का चयन करना आसान काम नहीं था, हमारा दल काफी बड़ा है और प्रत्येक खिलाड़ी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। हालांकि प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल के नाम शामिल हैं।" 

कप्तान ने क्या कहा...

14 करोड़ की भारी-भरकम राशि के साथ रिटेन किए गए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "रॉयल्स के साथ अपनी आईपीएल यात्रा शुरू करना और अब इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है, क्योंकि हम आईपीएल ट्रॉफी पर एक बार फिर से परिचित और नए चेहरों के साथ अपनी जड़ों को और मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन मजबूत दिल से।" 

इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर ने कहा, "मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ रहने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। पिछले चार सत्रों में, मुझे फ्रेंचाइजी और उसके समर्थकों से जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला है और मैं रॉयल्स को अपना दूसरा घर मानता हूं। मुझे खुशी है कि रॉयल्स में अपने प्रवास को अंतिम रूप देने पर टीम के साथ बने रहना और एक चैंपियन पक्ष बनाने में योगदान देने की उम्मीद करना।" 

रिटेन किए गए खिलाड़ियों का आईपीएल में प्रदर्शन: 

संजू सैमसन- 

दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने 121 आईपीएल मैचों में 134.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 3068 रन बनाए हैं। साल 2013 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से ही आईपीएल डेब्यू किया था। तब से वे लगातार 7 सीजन इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। समय से साथ वे और बी परिपक्व खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। इस बार उन्हें 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। 

जोस बटलर- 

पिछले कुछ वर्षों में जोस बटलर का प्रदर्शन इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम और राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार रहा है। वे 65 आईपीएल मैचों में 150 के स्ट्राइक रेट से 1968 रन बना चुके हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में एकमात्र शतक उन्हीं के बल्ले से निकला था। इस बार उन्हें 10 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। 

यशस्वी जायसवाल- 

यशस्वी जायसवाल को 2020 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा था। अब तक उन्होंने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 289 रन बनाए हैं। आईपीएल 2021 में उनका स्ट्राइक रेट 148.21 का रहा था। इस बार इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को राजस्थान ने 4 करोड़ में तीसरे खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL Retention: MI ने नहीं थामा हार्दिक पांड्या का हाथ, ऑक्शन में शामिल होंगे केएल राहुल, राशिद और श्रेयस अय्यर

IPL 2022: Rohit, Jadeja, Pant को 16-16 करोड़ में रोका, Virat को 15cr. तो धोनी को 12 cr में किया रिटेन

IPL 2022: 20 करोड़ की सैलरी के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं केएल राहुल

Read more Articles on
Share this article
click me!