दुबई में हो सकता है IPL 2020 का आयोजन, 17 जुलाई को BCCI की मीटिंग में होगा फैसला

Published : Jul 16, 2020, 11:49 AM IST
दुबई में हो सकता है IPL 2020 का आयोजन, 17 जुलाई को BCCI की मीटिंग में होगा फैसला

सार

IPL 2020 का आयोजन मार्च के अंत में होना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से ये मैच अनिश्चित काल के लिए टाल दिए गए। बहरहाल, ऐसी जानकारी मिली है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मीटिंग में इसके आयोजन को लेकर कोई  फैसला हो सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 का आयोजन मार्च के अंत में होना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से ये मैच अनिश्चित काल के लिए टाल दिए गए। बहरहाल, ऐसी जानकारी मिली है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मीटिंग में इसके आयोजन को लेकर कोई  फैसला हो सकता है। यह मीटिंग 17 जुलाई को होने वाली है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन दुबई में कराने को लेकर चर्चा चल रही है। 

भारत में आयोजन करा पाना है मुश्किल
पहले भारत में ही आईपीएल 2020 का आयोजन कराने की संभवानाओं पर विचार किया जा रहा था। मुंबई, पुणे और नवी मुंबई के स्टेडियम्स को वेन्यू के तौर पर रखा गया था, लेकिन फिलहाल कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से यह संभव नहीं हो सकता। 

क्या कहना है सौरव गांगुली का 
बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने पहले भी कहा है कि वे भारत में आईपीएल का आयोजन कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर यह संभव नहीं होगा तो विदेश में भी इसका आयोजन हो सकता है। बीसीसीआई की मीटिंग में अगर दुबई में आईपीएल के आयोजन का फैसला लिया जाता है, तो फ्रेंचाइजी टीमें सितंबर की शुरुआत में वहां  खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस कैम्प की शुरुआत कर सकती हैं। 

मीटिंग में होगी सभी मुद्दों पर चर्चा
17 जुलाई को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में इन सारे मुद्दों पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि दुबई में आईपीएल कराने का फैसला लिया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई इसका औपचारिक ऐलान तभी करेगा, जब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टालने की घोषणा करेगी।  

 

PREV

Recommended Stories

India vs West Indies 4th T20I: अभिषेक आउट! चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
सारा तेंदुलकर के जन्मदिन पर इमोशनल हुए सचिन, बोले 'अब तुम अपनी राह खुद चुनती हो'