धोनी की जगह ले सकता है ये क्रिकेटर, गर्लफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Published : Jul 20, 2019, 01:24 PM ISTUpdated : Jul 20, 2019, 01:36 PM IST
धोनी की जगह ले सकता है ये क्रिकेटर, गर्लफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

सार

धोनी के बाद बिहार के इस खिलाड़ी पर सबकी नजर है। 21 साल के ईशान किशन को आगामी वनडे के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। फिलहाल वे वेस्टइंडिज के दौरे पर इंडिया ए का हिस्सा हैं। लोग उनको धोनी की जगह बेहतरीन विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। 


नई दिल्ली. धोनी के बाद बिहार के इस खिलाड़ी पर सबकी नजर है। 21 साल के ईशान किशन को आगामी वनडे के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। फिलहाल वे वेस्टइंडिज के दौरे पर इंडिया ए का हिस्सा हैं। लोग उनको धोनी की जगह बेहतरीन विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। फिलहाल धोनी ने अभी संन्यास नहीं लिया है। वहीं ऋषभ पंत अभी सिलेक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। हाल ही में इस युवा क्रिकेटर ने अपना 21वां जन्मदिन वेस्टइंडिज में मनाया। उनकी एक लड़की के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन अबतक इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। 


कौन है अदिति

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने साल 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया अवॉर्ड जीता था। हाल ही में ईशान ने अपना जन्मदिन वेस्टइंडीज के तटों पर बनाया। 


देश के बेस्ट विकेटकीपर में शुमार हैं

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को इस समय देश के बेहतरीन विकेटकीपर में गिना जाता है।  धोनी की जगह बतौर विकेटकीपर भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीदें हैं। ईशान मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते हैं। 
ईशान पटना के रहने वाले हैं, और वे झारखंड की तरफ से रणजी मैच खेल चुके हैं। 
 

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 3rd T20i: ये 5 भारतीय धुरंधर साउथ अफ्रीका के लिए बने काल
IND vs SA 3rd T20i: धर्मशाला में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा