फैंस का दिन बना देगी मिस्टर एंड मिसेज बुमराह की ये स्माइल, एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखें दोनों

Published : Aug 20, 2021, 09:53 AM IST
फैंस का दिन बना देगी मिस्टर एंड मिसेज बुमराह की ये स्माइल, एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखें दोनों

सार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक प्यारी सी स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच (ENG vs IND) में भारत की रोमांचक जीत के बाद, भारतीय टीम के खिलाड़ी इस वक्त एक शॉर्ट ब्रेक इंजॉय कर रहे है और अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन भी एक-दूसरे के साथ नजर आए। बुमराह ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कपल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, मिस्टर एंड मिसेज बुमराह की ये फोटो...

जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में बुमराह और संजना कैमरे की ओर स्माइल करते नजर आ रहे हैं। फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा- पिक्चर परफेक्ट। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और अबतक साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, फैंस भी इसपर कमेंट कर रहे है कि, बूम बूम अपने ब्रेक का आनंद लें और तीसरे टेस्ट में मजबूत वापसी करें! भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से खेला जाएगा। 

बता दें कि बुमराह भारतीय टेस्ट टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं। बुमराह ने दूसरे टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को लॉर्ड्स में 151 रन की यादगार जीत दिलाई। उन्होंने न केवल गेंद के साथ, बल्कि दूसरी पारी में मोहम्मद शमी के साथ नाबाद 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड को 272 रनों का लक्ष्य देने में मदद मिली। बुमराह ने दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड 120 रन पर आउट हो गया।

बुमराह के साथ ही उनकी वाइफ भी पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से इंग्लैंड दौरे पर है, जहां अपने पति के साथ टाइम स्पेंड करने के साथ ही वह अपनी एंकरिंग पर भी फोकस कर रही है। बता दें कि संजना गणेशन इसी मैच में आईसीसी की ओर से एंकरिंग कर रही हैं। दोनों की शादी को अब 5 महीने का समय हो गया है। 15 मार्च 2021 को उन्होंने संजना गणेशन के साथ गोवा में सात फेरे लिए थे।

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद पत्नी संग इस तरह सेलीब्रेट करने पहुंचे कप्तान Virat Kohli, फोटो वायरल

Hardik Pandya के भइया-भाभी का ये अंदाज देख कायल हो जाएंगे आप, इस तरह एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

BCCI Domestic Calendar: 20 सितंबर से शुरू होगा पहला नेशनल टूर्नामेंट, अगले साल खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights