कोहली के लिए PAK से आई खास डिमांड, फैन ने कहा, बहुत सारा प्यार, बस यह एक काम कर दीजिए

Published : Oct 10, 2019, 12:37 PM ISTUpdated : Oct 10, 2019, 12:39 PM IST
कोहली के लिए PAK से आई खास डिमांड, फैन ने कहा, बहुत सारा प्यार, बस यह एक काम कर दीजिए

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यहां तक की पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी विराट के प्रशंसकों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फैन का फोटो वायरल हो रहा है। उसने कहा कि हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।  

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फैन भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यहां तक की पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी विराट के प्रशंसकों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक फैन का फोटो वायरल हो रहा है। उसने कहा कि हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।  

"पाकिस्तान की तरफ से बहुत सारा प्यार"
शाहबाज शरीफ नाम के ट्विटर अकाउंट से एक फोटो डाली गई, जिसके साथ लिखा था, "विराट कोहली हम आपको पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं । मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। पाकिस्तान की तरफ से बहुत सारा प्यार।" साल 2009 में  पाकिस्तान के  लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से ही अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। 

ट्विटर यूजर्स का था ऐसा रिएक्शन 
- विराट को लेकर किए ट्वीट पर भारतीय ट्विटर यूजर्स ने जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा, बम से उड़ाना चाहते हो क्या?
- दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, हमें विराट कोहली के फैन्स से भी प्यार है। पाकिस्तान में खेलने के लिए सोचेंगे।
- एक यूजर ने लिखा, माफी, ब्रदर... हम अपने खिलाड़ियों को लेकर रिस्क नहीं ले सकते हैं। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 29 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs MI, जानें 41वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स