लाथम के शतक से न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत

Published : Nov 29, 2019, 05:23 PM IST
लाथम के शतक से न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत

सार

टाम लाथम के नाबाद शतक और रोस टेलर के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल समय से पहले रोके जाने तक ठोस शुरूआत की  

हैमिल्टन: टाम लाथम के नाबाद शतक और रोस टेलर के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल समय से पहले रोके जाने तक ठोस शुरूआत की। लाथम 101 रन बनाकर खेल रहे थे जब चाय ब्रेक के बाद बारिश आ गई। उनकी यह 11वीं शतकीय साझेदारी थी। अब वह न्यूजीलैंड के लिये सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर आ गए। केन विलियमसन 20 शतक जमाकर इसमें शीर्ष पर है।

आठ चौकों की मदद से 100 गेंद में अर्धशतक पूरा 

विलियमसन चार रन बनाकर आउट हो गए जबकि जीत रावल पांच ही रन बना सके। दो विकेट 39 रन पर गंवाने के बाद लाथम और टेलर ने तीसरे विकेट के लिये 116 रन जोड़े। टेलर 53 रन बनाकर आउट हुए जब न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 155 रन था। तीनों कैच पहली स्लिप में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लपके। लाथम ने अपनी 164 गेंद की पारी में 15 चौके लगाये जबकि टेलर ने आठ चौकों की मदद से 100 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

बेन स्टोक्स ने दूसरी स्लिप में लाथम का कैच छोड़ा जब वह 66 रन पर खेल रहे थे। दो ओवर डालने के बाद स्टोक्स के बायें घुटने में दर्द हुआ और अब देखना होगा कि वह आगे गेंदबाजी कर सकेंगे या नहीं।

इससे पहले जो रूट ने टास जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिये भेजा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 13th April 2026: SRH vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 21वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच