तेग नरायन चंद्रपॉल ने दिलाई पिता की याद, तीनों स्टंप्स दिखाकर लगाए करारे शॉट्स

Published : Dec 02, 2022, 11:16 AM IST
तेग नरायन चंद्रपॉल ने दिलाई पिता की याद, तीनों स्टंप्स दिखाकर लगाए करारे शॉट्स

सार

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट शिव नरायन चंद्रपॉल जिस तरह से क्रीज पर खड़े होते थे, वह स्टांस अपने आप में ही अनोखा था। अब उनके बेटे तेग नरायन चंद्रपॉल भी कुछ इसी तरह का स्टांस लेते हैं, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस को उनके पिता की याद आती है।  

Tagenarine Chanderpaul. वेस्ट इंडीज के युवा क्रिकेटर तेग नरायन चंद्रपॉल ने हाल ही में 73 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली है। टी20 फॉर्मेट के दौर में टेस्ट क्रिकेट में यह पारी अच्छी कही जा सकती है। लेकिन इस क्रिकेटर ने चौंकाने वाला स्टांस लिया जिसे देखकर इनके पिता यानि शिव नरायन चंद्रपॉल की यादें ताजा हो जाती हैं। वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर शिव नरायन चंद्रपॉल भी कुछ इसी तरह से क्रिकेट की क्रीज पर खड़े होते थे, जिन्हें ऑउट करना विरोधी टीमों के लिए काफी मुश्किल होता था।

ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही सीरीज
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 3 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। 30 नवंबर को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में शिव नरायन चंद्रपाल के बेटे तेग नरायन चंद्रपाल ने टेस्ट डेब्यू किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में 4 विकेट पर 598 रन बनाए जिसके बाद यह युवा क्रिकेटर मैदान में उतरा। तेग नरायन चंद्रपाल अपने पिता की तरह ही ओपनिंग कर रहे हैं और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करने पहुंचे। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात रही कि जिस तरह का स्टांस लिया और जैसे शॉट्स खेले, वह उनके पिता शिव नरायन चंद्रपाल की कॉपी लगे। 

कैसे लेते थे शिवनरायन स्टांस
शिव नरायन चंद्रपाल अलग तरह का स्टांस लेते थे जिसकी वजह से क्रिकेट फैंस उन्हें हमेशा याद रखते हैं। दरअसल, वे दुनिया के पहले क्रिकेटर थे जो ऐसा स्टांस लेते थे कि बॉलर को तीनों स्टंप्स नजर आती थीं। लेकिन गेंद को फेंकते समय वे स्टंप्स को कवर करते हुए अपने शॉट्स खेलते थे। ठीक वैसे ही तेग नरायन चंद्रपाल भी कर रहे हैं और पिता की तरह ही स्टांस लेते हैं। तेग नरायन ने 73 गेंद पर 47 रन बनाए थे। पिता की तरह ही तेग नरायन चंद्रपॉल ने बेहतरीन शॉट्स लगाए और उन्हें देखकर क्रिकेट फैंस को शिव नरायन चंद्रपॉल की याद आ गई।

यह भी पढ़ें

वनडे वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल: पाकिस्तान में होगा एशिया कप, जानें टीम के टॉप-15 खिलाड़ी कौन हैं?
 


 

PREV

Recommended Stories

India vs Afghanistan T20: भारत के इन 2 खिलाड़ियों से डरी अफगान टीम! बुमराह-वैभव के लिए बनाया खास प्लान, आज होगा बड़ा मुकाबला
IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज आज से, ओपनिंग के लिए 3 दावेदार, किसे मिलेगा मौका?