सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Mahendra Singh Dhoni का एयरपोर्ट वीडियो, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी साथ

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का अपने परिवार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 9:03 AM IST / Updated: Dec 18 2021, 02:44 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में माही और उनके परिवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि धोनी अपने परिवार के साथ जयपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए हैं। 

 

 

धोनी का वीडियो देखते ही फैंस खुश 

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक अलग ही क्रेज है। जैसे ही उनका कोई वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होती है एकाएक वायरल हो जाती है। इस वीडियो के बाद भी उनके फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "धोनी भाई आपका वीडियो देखकर आज का दिन बन गया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एक सुन्दर परिवार घूमने निकला है।" एक यूजर ने लिखा, "सभी बॉलीवुड सुपरस्टार से ऊपर।" इसी तरह एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आईपीएल से पहले परिवार के साथ समय बिताना अच्छा है।" 

धोनी अंतिम बार दिखाई दे सकते हैं आईपीएल में

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी पहले ही रिटायर हो चुके हैं, हालांकि वे अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। पिछली बार इसी साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया था। चेन्नई आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी के कप्तानी में अब तक चार बार सीएसके के को आईपीएल का खिताब जीता चुके हैं। माना जा रहा है कि धोनी 2022 में अपना अंतिम आईपीएल खेल सकते हैं। इसके बाद वे क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 UPDATE: आईपीएल के अगले सीजन के लिए रविचंद्रन अश्विन ने इस टीम के लिए खेलने की जताई इच्छा

IND vs SA: तनाव के बीच टीम इंडिया की मस्ती, विराट और कोच द्रविड़ समेत अन्य खिलाड़ियों ने खेली फुटबॉल

VIRAT Vs BCCI Controversy: आजाद के बेबाक बोल, कहा- "चयनकर्ताओं ने विराट के मुकाबले आधे मैच भी नहीं खेले"

Read more Articles on
Share this article
click me!