पहली बार आपा खोते दिखे कैप्टन कूल, माही ने पत्नी पर लगाया ये गंभीर आरोप, साक्षी ने भी दिया सटीक जवाब

Published : Sep 17, 2022, 11:50 AM IST
पहली बार आपा खोते दिखे कैप्टन कूल, माही ने पत्नी पर लगाया ये गंभीर आरोप, साक्षी ने भी दिया सटीक जवाब

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी गुस्से में नजर आ रहे हैं। माही ने पत्नी साक्षी पर आरोप भी लगाया है।

Mahendra Singh Dhoni and Sakshi. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मैदान पर हमेशा कूल रहने कैप्टन कूल इन दिनों कुछ गुस्से में दिख रहे हैं। यही कारण है कि उनका यह गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही अपनी पत्नी पर आरोप लगा रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए वे यह सब कर रही हैं। वहीं साक्षी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि जो फैंस आपको प्यार करते हैं, वे मुझे भी पसंद करते हैं। इस बात पर एमएस धोनी कुछ कहते हुए आगे निकल जाते हैं। उस समय उनके कई फैंस भी हैं, जो इस पल का आनंद ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और पत्नी साक्षी को जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दोनों के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक हो रही है। इस दौरान वीडियो में आसपास और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। धोनी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि साक्षी यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही हैं। इस बाद का जवाब देते हुए साक्षी कहती हैं कि आपके फैंस मुझे भी उतनी ही चाहते हैं। इतना सुनते ही धोनी सहित बाकी लोग भी हंसने लगते हैं। हालांकि धोनी की राय से इत्तेफाक रखने वाले फैंस भी यही कह रहे हैं कि साक्षी सिंह धोनी पति का सहारा ले रही हैं। साक्षी प्यार से कह रही हैं कि मैं आपका ही पार्ट हूं बेबी, स्वीटी। 

 

2020 में माही ने लिया संन्यास
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास ले लिया और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया था। हालांकि वे अभी भी आईपीएल का हिस्सा हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को लीड कर रहे हैं। धोनी ने करियर में कुल 350 वनडे मैच खेले हैं। जबकि 90 टेस्ट मैच और 98 टी20 मैच धोनी के खाते में हैं। धोनी ने करियर में कुल 17266 रन बनाए हैं। इसमें 108 हाफ सेंचुरी 16 शतक शामिल हैं। माही अपने परिवार की बातें काफी सीक्रेट रखते हैं और सोशल मीडिया पर कम ही दिखाई देते हैं। 

यह भी पढ़ें

एक ही फ्लाइट में सवार दुनियाभर के महान खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर ने शेयर की यादगार तस्वीरें, देखें झलकियां
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच