पत्नी और बेटी जीवा के बाद परिवार के इस सदस्य से बेहद प्यार करते हैं माही, देखें धोनी की ये तस्वीरें

Published : Aug 15, 2020, 09:42 PM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 10:03 PM IST
पत्नी और बेटी जीवा के बाद परिवार के इस सदस्य से बेहद प्यार करते हैं माही, देखें धोनी की ये तस्वीरें

सार

आज माही ने इंटनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया पर धोनी को उनकी कप्तानी, खेल और उनके परिवार के प्रति उनके प्रेम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अक्सर धोनी को उनकी पत्नी साक्षी और बेटी ज़ीवा के साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती है। वे अपने परिवार से बेहद प्यार भी करते है, पर क्या आप जानते हैं धोनी के परिवार में और कौन - कौन हैं? और वो पत्नी और बेटी के बाद सबसे ज्यादा किसे प्यार करते हैं?  

स्पोर्ट्स डेस्क :  एमएस धोनी क्रिकेट जगत का वो नाम जिसे कोई नहीं भूल सकता। आज माही ने इंटनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया पर धोनी को उनकी कप्तानी, खेल और उनके परिवार के प्रति उनके प्रेम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अक्सर धोनी को उनकी पत्नी साक्षी और बेटी ज़ीवा के साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती है। वे अपने परिवार से बेहद प्यार भी करते है, पर क्या आप जानते हैं धोनी के परिवार में और कौन - कौन हैं? और वो पत्नी और बेटी के बाद सबसे ज्यादा किसे प्यार करते हैं? 

धोनी के माता और पिता 
अपनी पत्नी और बेटी के बाद धोनी सबसे ज्यादा करीब अपनी मां के ही हैं। धोनी की मां को पहले क्रिकेट समझ में ही नहीं आता था। बेटे के खेल के दौरान भी वह सिर्फ पूजा - पाठ कर माही की जीत की दुआ मांगती थी। धोनी का मानना हैं कि अपनी मां के आशीर्वाद से ही वो आज इस मुकाम तक पहुंचे है। वहीं धोनी के पिता पान सिंह धोनी रांची के ही मेकॉन लिमिटेड में एक सरकारी कर्मचारी थे।

धोनी की बहन जयंती
महेंद्र सिंह धोनी आज अगर सफलता के शिखर पर हैं तो इसके पीछे उनकी बहन जयंती का बड़ा रोल रहा है। क्योंकि घर में उनके क्रिकेट खेलने के फैसले पर कोई भी सहमत नहीं था, पर जयंती को अपने भाई पर भरोसा था और उन्होने हमेशा माही का साथ दिया। बता दें कि धोनी की बहन एक जयंती टीचर हैं वह बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाती हैं।

धोनी का भाई नारेंद्र सिंह
नारेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी के छोटे भाई हैं। वह राजनीति में हैं। 2009 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर राजनीति में प्रवेश किया पर वह भाजपा के साथ खुश नहीं थे इसलिए 4 साल बाद ही भाजपा का साथ थोड़ दिया और समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

धोनी की पत्नी साक्षी 
धोनी ने 4 जुलाई 2010 साक्षी रावत से शादी की। साक्षी जब धोनी से मिली तब वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। शादी के बाद से धोनी जहां भी जाते उनके साथ उनकी पत्नी जरुर देखी जाती। हमेशा खेल के  मैदान में वह उन्हें चीयर करती देखी जाती थी। धोनी खुद अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं। 

धोनी की बेटी ज़ीवा
घर की सबसे छोटी और सबकी लाड़ली हैं महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा। जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। ज़ीवा के पैदा होने के बाद से ही वो काफी फेमस हो गई। सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर को लाखों करोड़ों लोग लाइक और शेयर करते हैं। थोड़ी बड़ी होने के बाद साक्षी के साथ वह भी हर मैच में अब पापा को चीयर करते नजर आती थी। 

यही हैं धोनी की पूरी फैमिली जिसकी वजह से आज धोनी सफलता के सबसे बड़े मुकाम पर पहुंचे। आज उनके संन्यास लेने के बाद उनके परिवार की एक झलक। 

PREV

Recommended Stories

IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
IND vs ENG Semi Final: इन 2 इंग्लिश खिलाड़ियों को नहीं रोका तो टूट सकता है फाइनल का सपना