रोचक मुकाबले में RCB की जीत, डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, लगातार 9वें सीजन में मुंबई की ओपनिंग मैच में हार

Published : Apr 09, 2021, 07:57 AM ISTUpdated : Apr 09, 2021, 11:51 PM IST
रोचक मुकाबले में RCB की जीत, डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, लगातार 9वें सीजन में मुंबई की ओपनिंग मैच में हार

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 28 बॉल पर 39 रन बनाए। मैक्सवेल ने 2018 के बाद आईपीएल में छक्का लगाया।   

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL के 14वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुंबई लगातार 9वें सीजन में अपना ओपनिंग मैच हारी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। बेंगलुरु टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन 36 रन पर पहला विकेट भी गंवाया।  वॉशिंगटन सुंदर खास प्रदर्शन नहीं कर सके।  

 

मैच का लाइव स्कोर यहां देखें

मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी
विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 बॉल पर 52 रन की पार्टनरशिप की।  मैक्सवेल ने 28 बॉल पर सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। 100 रन बनाने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई लेकिन एबी डिविलियर्स ने 27 बॉल पर 48 रन बना कर मैच को आरसीबी की छोली में डाल दिया।    

बेंगलुरु टीम को 36 रन पर पहला झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे 16 बॉल पर 10 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की बॉल पर आउट हुए। डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार 8 रन ही बना सके। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें शिकार बनाया।  पारी के पहले ओवर की दूसरी बॉल पर ही ओपनर वॉशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला था। 

मैक्सवेल ने 2018 के बाद पहली बार लीग में छक्का जड़ा
बेंगलुरु टीम के ग्लेन मैक्सवेल ने 2018 सीजन के बाद पहली बार IPL में छक्का लगाया। 2019 सीजन में वे टूर्नामेंट नहीं खेले थे। 2020 में मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे। तब उन्होंने 13 मैच में 15.42 की औसत से सिर्फ 108 रन बनाए थे और एक भी छक्का नहीं लगा सके थे। इस बार RCB ने मैक्सवेल को नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा। MI टीम ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। टीम के लिए डेब्यू करने वाले ओपनर क्रिस लिन ने 35 बॉल पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31 और ईशान किशन ने 28 रन बनाए। RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

बुमराह ने लिए दो विकेट
मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मार्को जेंसन ने 2-2 विकेट लिए। जबकि क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए। 
 

क्रिस लिन और सूर्यकुमार ने मुंबई की पारी को संभाला
मुंबई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 15 बॉल पर 19 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद क्रिस लिन और सूर्यकुमार ने दूसरे विकेट के लिए 43 बॉल पर 70 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। क्रिस लिन 49 रन बनाकर आउट हुए। 

 

इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

RCB टीम के लिए रजत पाटिदार, काइल जेमिसन, ग्लेन मैक्सवेल और डेनियल क्रिश्चियन ने डेब्यू किया। वहीं, मुंबई इंडियस की ओर से ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को डेब्यू का मौका मिला।

टीमें
मुंबई इंडियंस (MI):
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मार्को जेन्सन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटिदार, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जेमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

 

आज तक एक भी ओपनिंग मैच नहीं जीती RCB
विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल में अबतक 3 बार ओपनिंग मैच खेले हैं, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने 13 बार सीजन का ओपनिंग मैच खेला है, लेकिन सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की है। पहला मैच हारने के बाद भी MI लीग में सबसे ज्यादा कुल 5 बार चैम्पियन बनी हैं। वहीं, विराट कोहली की टीम अबतक एक भी बार आईपीएल नहीं जीती है।

MI और RCB में किसका पड़ला भारी
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 17 और बेंगलुरु ने 10 मैच जीते हैं। आरसीबी का मुंबई इंडियंस के खिलाफ विनिंग परसेंट 37.04 प्रतिशत है। वहीं, मुंबई इंडियंस का दूसरा सबसे अच्छा जीत प्रतिशत आरसीबी के खिलाफ है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दुबई में 2 मैच खेले गए, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीते थे। पूरे आईपीएल की बात की जाए, तो  मुंबई इंडियंस ने लीग में अब तक 203 मैच में 120 जीते और 83 हारे हैं। वहीं, RCB ने अब तक 196 में से 91 मैच जीते और 101 हारे हैं।

PREV

Recommended Stories

Aquib Nabi: भारतीय क्रिकेट को मिला एक नया हीरा, रणजी फाइनल में 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
Arjun-Saaniya Wedding: बेटे अर्जुन की शादी से पहले क्यों इमोशनल हो गए सचिन तेंदुलकर?