मेकअप के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं बस एक चीज लगाती है मिसेज धोनी, ऐसे पाती हैं लाल गुलाबी गाल

Published : Jul 24, 2022, 07:57 AM IST
मेकअप के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं बस एक चीज लगाती है मिसेज धोनी, ऐसे पाती हैं लाल गुलाबी गाल

सार

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें उन्होंने अपना मेकअप सीक्रेट अपने फैंस के साथ शेयर किया।

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं और यहां कम ही पोस्ट शेयर करते हैं। तो वहीं उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज वह आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच साक्षी ने अपना ब्यूटी सीक्रेट अपने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह गुलाबी गाल और होंठ पाने के लिए क्या सीक्रेट अपनाती है। तो अगर आप भी एमएस धोनी की वाइफ के जैसे ब्लश करना चाहते हैं, तो आप भी ब्यूटी सीक्रेट अपना सकते हैं....

महंगे प्रोडक्ट नहीं है फल लगाती हैं मिसेज धोन
एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी अपनी खूबसूरती से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। उनकी ब्यूटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। फैंस हमेशा सोचते होंगे कि अपनी ब्यूटी को मेंटेन रखने के लिए वह खूब सारे मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन आपको बता दें कि मिसेज धोनी नेचुरल चीजों पर ज्यादा विश्वास करती हैं और इन्हीं को वह अपने चेहरे पर भी इस्तेमाल करती हैं। यह हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि खुद साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि वह अपने चेहरे को निखारने के लिए क्या इस्तेमाल करती हैं।

साक्षी का पोस्ट
हाल ही में साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह लाल-लाल चेरी खाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्रूट-मेकअप चैलेंज चल रहा है, साक्षी भी का हिस्सा बनीं और इस वीडियो में वह चेरी खाते हुए पहले इसे अपने होठों पर लगाती है, जिससे उनके होठों का रंग गुलाबी हो जाते हैं। इसके बाद वह ब्लशर के रूप में इस्तेमाल करती हैं और अपने गालों पर लगाती है। इससे उनके चीक्स भी हाइलाइटेड हो जाते हैं। इसके बाद वो इसे नाक पर लगाती हैं और जब उनका चेहरा चेरी से निखर जाता है तो वे इसे खा भी लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अबतक लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला फुटबाल प्लेयर की 10 ग्लैमरस तस्वीरें

World Athletics Championships 2022: अन्नू रानी ने जेवलिन थ्रो फाइनल में किया क्वालिफाई, जगी मेडल की उम्मीद...

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

South Africa की धमाकेदार जीत से बदल गया सेमीफाइनल का सीन, अब India के 'Do or Die' मैच पर नजर
IND vs ZIM Pitch Report & Toss Update: टॉस के बाद पिच कैसी है? मौसम अपडेट, प्लेइंग XI और प्रमुख खिलाड़ी