मिर्जापुर के कालीन भैया संग नजर आए MS Dhoni, एक साथ किया एड शूट, देखें फोटो

Published : Dec 11, 2021, 09:32 AM IST
मिर्जापुर के कालीन भैया संग नजर आए MS Dhoni, एक साथ किया एड शूट, देखें फोटो

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ एक प्रमोशनल शूट किया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे एमएस धोनी (MS Dhoni) भले ही क्रिकेट फील्ड से दूर है लेकिन उनकी पॉपुलारिटी में बिल्कुल कमी नहीं आई है। धोनी को जहां भी स्पॉट किया जाता, उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। कुछ ऐसी ही 1 फोटो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड एक्टर और वेब सीरीज मिर्जापुर के मेन एक्टर कालीन भैया यानी कि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में धोनी ने पंकज त्रिपाठी के साथ एक एड शूट किया है। इसके लिए उन्हें हाल ही में मुंबई के गोरेगांव में देखा गया। आइए आपको भी दिखाते हैं धोनी और त्रिपाठी की यह शानदार तस्वीर...

शुक्रवार को, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को मिर्जापुर के फेमस कैरेक्टर  कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी के साथ एक और विज्ञापन की शूटिंग करते हुए देखा गया। दोनों के अलावा इस फोटो में चिट्टू भैया के नाम से मशहूर धोनी के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी भी दिखाई दे रहे हैं। सीमांत द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिय पर चर्चा का विषय बन गई। फोटो में धोनी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू डेनिम शर्ट के साथ क्रीम कलर का पैंट पहना हुआ है। साथ ही क्लीन शेव धोनी पर काफी सूट कर रही है। इसपर हजारों लोग रिएक्शन दे चुके हैं। फेमस हेयर स्टाइलिश आलिम हाकिम ने लिखा- 'क्या बात सर जी', तो एक फैन ने लिखा कि, 'दिल को सुकून आ गया देखकर..'

बता दें कि इससे पहले धोनी को युवी पाजी के साथ भी देखा गया था। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह धोनी के साथ सोफे पर बैठकर बात करते नजर आ रहे थे। कहा जा रहा है कि दोनों एक साथ कॉमर्शियल शूट का हिस्सा हो सकता है, क्योंकि धोनी को हाल ही में आगामी प्रो कबड्डी लीग के विज्ञापन में देखा गया था।

एमएस धोनी ने इसी साल आईपीएल 2021 में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को आईपीएल का चैम्पियन बनाया है। इसके बाद सीएसके ने उन्हें 2022 के लिए भी रिटेन कर लिया है। यानी धोनी आईपीएल के अगले सीजन में भी चेन्नई की जर्सी में खेलते दिखाई देंगे। बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- पिता की कार्बन कॉपी है Shikhar Dhawan का बेटा, जोरावर को याद करते हुए 'गब्बर' ने शेयर की फोटो

Virushka Anniversary: जब Heartbroken लिख विराट ने दी थी अनुष्का से ब्रेकअप की न्यूज, फिर इस तरह मांगी थी माफी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Virat Kohli से Shubman Gill तक, क्यों खास है इन 5 क्रिकेटर्स का जर्सी नंबर?
IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल पर फ्री कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच? ये रहा पूरा प्रॉसेस