MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Virushka Anniversary: जब Heartbroken लिख विराट ने दी थी अनुष्का से ब्रेकअप की न्यूज, फिर इस तरह मांगी थी माफी

Virushka Anniversary: जब Heartbroken लिख विराट ने दी थी अनुष्का से ब्रेकअप की न्यूज, फिर इस तरह मांगी थी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) 11 दिसंबर को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी (wedding Anniversary) मना रहे हैं। 4 साल ही नहीं शादी से पहले भी कई साल तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया और एक परफेक्ट कपल गोल सेट किया। चाहे कोई बॉलीवुड की पार्टी हो या फिर क्रिकेट का मैदान विराट अनुष्का (Virushka) हमेशा साथ नजर आए हैं। आइए उनकी शादी की सालगिरह पर हम आपको बताते हैं, वो वाक्या जब विराट ने सोशल मीडिया पर Heartbroken लिखकर अपने ब्रेकअप की न्यूज दी थी, लेकिन क्यों उन्हें 2 मिनट बाद इसे डिलीट कर माफी मांगनी पड़ी...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 11 2021, 11:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जब भारत के सबसे प्यारे और फेमस क्रिकेट जोड़ों में से एक की बात आती है, तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं। जब से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई, उनकी शादी, और अब भी जब वे एक परिवार हैं, तब से यह जोड़ी सभी फैंस के लिए चर्चा का विषय रही है।

210

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। दोनों की शादी बहुत ही रॉयल थी। जिसकी तस्वीरें आज भी सभी को बहुत पसंद आती हैं और आज भी लोग उनके लुक से इंस्पायर्ड होते हैं।

310

शादी के बाद से लेकर आज तक ऐसा कोई इवेंट या फंक्शन नहीं हुआ है जिसमें विराट कोहली अपनी वाइफ के बिना गए हों। चाहे विराट को कोई अवार्ड मिला हो या अनुष्का की कोई फिल्म हो दोनों ही हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं।

410

उनका रिश्ता 2013 से शुरू हुआ, जब दोनों ने साथ में एक एड शूट किया था। उस समय विराट बहुत घबराए हुए थे और अनुष्का पहले से ही बहुत बड़ी स्टार बन चुकी थीं। लेकिन विराट का मजाकिया अंदाज उन्हें खूब पसंद आया था।

510

इसके बाद 2014 में जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी, तब अनुष्का टीम को सपॉर्ट करने पहुंचीं। इस दौरान विराट की खराब फॉर्म को लेकर दोनों को खूब ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Shame' लिखते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

610

हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर एक समय ऐसी भी खबरें आई थी कि विराट और अनुष्का के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ब्रेकअप कर सकते हैं। 2016 में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'Heartbroken'। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही उन्होंने यह फोटो डिलीट कर माफी मांगी। तब ऐसी खबरें भी आई थी कि विराट और अनुष्का के बीच रिश्ते में दरार आ गई है। लेकिन बाद में दोनों ने इस बात को संभाल लिया। इसके अगले साल विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली।

710

शादी के बाद से हर साल अनुष्का और विराट एक-दूसरे की की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखते हैं। 2019 में, उनके करवाचौथ की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। विराट ने ये फोटो शेयर कर लिखा था कि 'जो एक साथ उपवास करते हैं वे एक साथ हंसते हैं।'

810

इसी साल 11 दिसंबर 2021 को विरुष्का के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका है। अनुष्का के प्रेग्नेंसी के दौरान विराट उनका खूब ख्याल रखते नजर आएं।

910

वामिका के पैदा होने के बाद से ही विराट और अनुष्का की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। जिसका जिक्र कई बार वह अपने सोशल मीडिया पेज पर कर चुके हैं। हालांकि, उनकी बेटी अभी तक लाइमलाइट से दूर है, क्योंकि दोनों ने फैसला किया है कि वह अपनी बेटी की शक्ल तब तक किसी को नहीं दिखाएंगे, जब तक वह नहीं चाहेगी।

1010

विरुष्का एक हैप्पी फैमिली की तरफ लाइफ जी रहे हैं। हालांकि, यह साल विराट कोहली के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। एक बार फिर आईपीएल में उनकी टीम खिताब से चूक गई, तो वहीं t20 इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी से उन्होंने खुद को अलग कर दिया। इसके बाद वनडे कप्तान के पद से भी उन्हें हटा दिया गया और दोनों ही फॉर्मेट में उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी गई। लेकिन विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी की पोस्ट को मिले इतने मिलियन लाइक्स, इस मामले में पछाड़ा इनको

टेनिस स्टार Sania Mirza के लेटेस्ट स्टाइल से इंस्पायर होकर आप भी वेडिंग सीजन में ट्राई करें ये लुक्स

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup Match: पूर्व पाक क्रिकेटर ने खोली पोल! कहा- भारत ने छोड़ा तो भिखारी हो जाओगे
Recommended image2
Abhishek Sharma: युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं इस हीरो के दीवाने, जानें कौन है वो?
Recommended image3
T20 World Cup 2026: 40+ उम्र-20 साल जैसी फिटनेस, T20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाएंगे 5 धुरंधर!
Recommended image4
टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image5
टी20 वर्ल्ड कप में गेंद को हवाई यात्रा पर भेजने वाले 5 बल्लेबाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved