विराट-रोहित के बीच क्या चल रहा, मैं नहीं बता सकता - खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दोनों के समीकरणों पर दिया जवाब

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से कुछ मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोहली (Virat Kohli) के बीच समीकरण ठीक नहीं चल रहे हैं? इस पर मंत्री ने कहा- मैं आपको नहीं बता सकता हूं कि किस खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2021 8:18 AM IST / Updated: Dec 15 2021, 01:55 PM IST

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच समीकरण ठीक नहीं चल रहे हैं। इस बीच खेल मंत्री और पूर्व बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खेल से बड़ा कोई भी नहीं है। हालांकि, ठाकुर ने इस मामले में प्रत्यक्ष तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग लांच करने पहुंचे अनुराग ठाकुर मई 2015 से फरवरी 2017 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के निर्देश के बाद उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा था। 

अनुराग ठाकुर से कुछ मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या रोहित शर्मा और कोहली के बीच समीकरण ठीक नहीं चल रहे हैं? इस पर मंत्री ने कहा- मैं आपको नहीं बता सकता हूं कि किस खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है और किस खेल में क्या चल रहा है। यह काम संबंधित महासंघ/संघ का है। इस मामले से निपटना संबंधित संघ का काम है। इसी तरह यह बेहतर होगा। लेकिन कोई भी खेल से बड़ा नहीं है। 

दक्षिण अफ्रीका की सीरीज में नहीं खेल रहे विराट और रोहित 
हैमस्ट्रिंग की चोट फिर से उभरने के कारण टेस्ट उप कप्तान रोहित दक्षिण अफ्रीका में होनी वाली सीरीज में नहीं खेलेंगे। इधर, खबरें सामने आ रही हैं कि कोहली इस दौरे की वनडे सीरीज से ब्रेक लेंगे और अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। पिछले हफ्ते रोहित को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों की कप्तानी सौंपी गई थी। 

खेलो इंडिया से खिलाड़ी दिखा सकेंगे कौशल
खेलो इंडिया की नई पहल पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे पूरे देश भर में युवा खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। किसी भी खिलाड़ी के लिए स्पर्धा और प्रतियोगिता काफी अहमियत रखती है और किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले अगर देश में लीग शुरू कर दी जाएं, जिसमें खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिले तो यह शानदार है। इसलिए भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने महिलाओं की खेलो इंडिया हॉकी लीग अंडर-21 शुरू की। इसमें नकद पुरस्कार 15 लाख रुपए के होंगे। 

यह भी पढ़ें
Michael Slater Arrested: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर फिर गिरफ्तार, इस आरोप में गए सलाखों के पीछे
IND vs SA: विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई ने कर दिया साफ

Read more Articles on
Share this article
click me!