CWG 2022 में पाकिस्तान की लगातार हार पर ट्रोलर्स ने बनाए जमकर मीम्स, कहा- एक मैच तो जीत जाओ

Pakistan Women Vs Australia Women: कॉमनवेल्थ 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन की हार के साथ पाकिस्तान महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों 2022 से बाहर हो गया। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 4, 2022 2:14 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। ऐसे में दर्शकों की निगाहें महिला टीम का परफॉर्मेंस पर है। भारतीय टीम का तो सफर अब तक बहुत अच्छा रहा। लेकिन भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan Women Team) को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सफर भी खत्म हो गया। बुधवार को टीम 44 रनों से ऑस्ट्रेलिया (Australia Women Team) के खिलाफ लगातार तीसरा टी 20 गेम भी हार गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर बिस्माह मारूफ की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना की जा रही है। आइए आपको बताते हैं, किस तरह सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला टीम के लिए मीम्स बनाए जा रहे है।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया। इस दौरान ताहिला मैक्ग्रा ने सबसे ज्यादा नाबाद 78 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। फातिमा सना ने नाबाद 35 रन बनाए। वहीं, कप्तान बिस्माह मारूफ और ओमायमा सोहेल ने 23-23 रन बनाए। लेकिन अपनी टीम को जीत का स्वाद नहीं चखा पाई।

सोशल मीडिया पर उड़ी महिला पाक टीम की खिल्ली
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान के फैंस खासा नाराज है, क्योंकि उनकी पसंदीदा टीम सीडब्ल्यूजी 2022 में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। एक फैन ने लिखा कि 'अबे एक मैच तो जीत लो।'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम बेकार है, पैसा बरबाद ही हो रहा है।' एक अन्य यूजर गुस्से से कहा कि 'हमारी टीम मजाक है।'

ऐसा रहा पाकिस्तान का CWG 2022 का सफर
पहली बार कॉमनवेल्थ के मंच पर उतरी पाकिस्तान महिला टीम का पहला मुकाबला बारबाडोस महिला टीम से 29 जुलाई को हुआ था। जहां, बारबाडोस की टीम ने पाकिस्तान को 15 रनों से हरा दिया। इसके बाद पाक का दूसरा मुकाबला भारत के साथ था। जहां भारतीय महिला टीम ने उन्हें 8 विकेट से धूल चटाई। इसके बाद तीसरे और पाकिस्तान के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 44 रनों के बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराया। इसके साथ ही बिस्माह मारूफ की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम का कॉमनवेल्थ 2022 का सफर खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें CWG2022: तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रांज, लांग जम्प में मेडल पाने वाले पहले भारतीय बने

Commonwealth Games 2022: इन खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में लहराया भारतीय परचम, 13 तस्वीरों में देखें 13 पदकवीर

Read more Articles on
Share this article
click me!