प्रियम गर्ग ने इस खिलाड़ी को बताया अंडर-19 का बेस्ट कैप्टन, स्लेजिंग पर कहा- यह तो खेल का हिस्सा

Published : May 14, 2020, 11:08 PM ISTUpdated : May 14, 2020, 11:09 PM IST
प्रियम गर्ग ने इस खिलाड़ी को  बताया अंडर-19 का बेस्ट कैप्टन, स्लेजिंग पर कहा- यह तो खेल का हिस्सा

सार

उन्होंने यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को एक परिपूर्ण और मेहनती खिलाड़ी बताया। बतादें कि विश्व कप में जहां जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वहीं रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क. लॉकडाउन में भारतीय क्रिकेटर मैदान छोड़ सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। आए दिन कोई ना कोई क्रिकेटर लाइव चैट जरूर करता है। इस दौरान खेल से जुड़े कई खुलासे भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट किया। उन्होंने इस दौरान U-19 विश्व कप से जुड़ी कई बतों पर चर्चा की। बतादें कि भारत हाल ही में दक्षिण अफ्रिका में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुआ था, जहां उसे बाग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

भारत 4 बार U-19 वर्ल्ड कप कर चुका है अपने नाम
बतादें कि अब तक भारत चार बार U-19 विश्व कप जीतने में कामयाब हुआ है। जिसमें साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में 2012 में पृश्वी शॉ की कप्तानी में और 2018 में उनमुक्त चंद की कप्तानी में ये कारनामा किया गया है। हालांकि 2020 में भी ऐसा लग रहा था कि इंडिया प्रियम गर्ग की कप्तानी में ये खिताब जीतने में कामयाब रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों ने देश का दिल जीत लिया। 

फेवरेट कप्तान मोहम्मद कैफ
प्रियम से जब पुछा गया कि भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 4 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। आप इन चारों के कप्तानों में से सबसे बेहतर कप्तान किसे मानते हैं। इसपर प्रियम ने मोहम्मद कैफ का नाम लिया। उन्होंने कहा- "कैफ की कप्तानी में भारत पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता था यही कारण है कि मैं कैफ को अंडर-19 विश्व कप का सबसे पसंदीदा कप्तान मानता हू्ं। बतादें इस वर्ल्ड कप में युवराज सिंह भी थे। भारत को खिताब जिताने में उनका भी काफी योगदान था।

अंडर-19 विश्व कप के सितारे
वहीं जब उनसे 2020 के अंडर-19 विश्व कप के खिलाड़ियों के बारे में पुछा गया तो उन्होंने यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को एक परिपूर्ण और मेहनती खिलाड़ी बताया। बतादें कि विश्व कप में जहां जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वहीं रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों ने इस विश्व कप में अपनी प्रतिभा से फैन्स का दिल जीत लिया है।

स्लेजिंग पर क्या कहते हैं प्रियम गर्ग? 
प्रियम से जब क्रिकेट में स्लेजिंग के बारे मं पुछा गया तो उन्होंने कहा कि यह खेल का ही हिस्सा है। हम इससे विपक्षी टीमों को ध्यान भंग कराते हैं। उन्होंने बताया कि मैं भी इसे आजमाता हूं। लेकिन मुझे कोई स्लेज करता है तो मैं उसकी बातों को सुनता ही नहीं। मैं वहां से हट कर अपने साथी खिलाड़ी के पास जा कर बात करने लगता हूं। 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स