कौन है Ranji Trophy 2022 में तीन शतक ठोकने वाला युवा खिलाड़ी, टीम इंडिया में जल्द हो सकती है जगह पक्की

Yashasvi jayaswal 3rd century in Ranji trophy 2022: आईपीएल 2022 में धमाल मचाने के बाद 20 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों रणजी ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं और इस सीरीज में उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 3 शतक अपने नाम की है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 17, 2022 10:31 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों भारत में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) मैच खेले जा रहे हैं। जिसमें मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल (Uttar Pradesh vs Mumbai, 2nd semi final match) मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के 20 साल के यशस्वी जायसवाल (yashasvi Jaiswal) ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दोनों ही पारियों में शतक जड़ दिया। उन्होंने पहली पारी में 100 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक जड़ दिया और खबर लिखे जाने तक वह क्रीज पर टिके हुए हैं। इससे पहले इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी उत्तराखंड के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी। बता दें कि जायसवाल ने पिछली 4 पारियों में से तीन में शतक ठोका है।

अरमान और यशस्वी की धुआंधार पारी
मुंबई के लिए खेलने वाले अरमान जाफर और यशस्वी जयसवाल कहर बनकर उत्तर प्रदेश पर टूट रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 286 रनों की पार्टनरशिप की। जिसमें अरमान जाफर ने 127 रनों की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल 100 रन पूरा करने के बाद अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। दोनों की धुआंधार पारी के चलते मुंबई का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। इससे पहले मुंबई ने अपनी पहली पारी में 393 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पहली इनिंग्स में उत्तर प्रदेश की टीम केवल 180 रन ही बना पाई थी।

कौन है यशस्वी जयसवाल
बता दें कि यशस्वी जायसवाल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वहीं घरेलू क्रिकेट के मुंबई के लिए खेला करते हैं। हालांकि, यशस्वी उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ही रहने वाले हैं। लेकिन बचपन में उनके क्रिकेट के प्रति इंटरेस्ट को देखते हुए 11 साल की उम्र में ही उनके पिता ने उनका दाखिला मुंबई के क्रिकेट क्लब में करवा दिया था। यशस्वी के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। दरअसल, यशस्वी अपने पिता के साथ सड़कों पर गोलगप्पे बेचने का काम किया करते थे। इसके बाद मैदान पर प्रैक्टिस करने जाते थे।

आईपीएल में चमका यह सितारा
यशस्वी जायसवाल पिछले 3 साल से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्हें 2.4 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया था। इस सीजन उन्होंने 10 मैच में 258 रन अपने किए। जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 16 बॉल में महत्वपूर्ण 22 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी टीम यह मैच नहीं जीत पाई थी।

ये भी देखें : IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले गली क्रिकेट खेलते नजर आए भारतीय टीम के कप्तान, वायरल हो रहा वीडियो

अपनी खूबसूरती से इंटनेट पर तहलका मचाती हैं सचिन तेंदुलकर के बेटी, देखें सारा की 10 सबसे ग्लैमरस फोटो

Read more Articles on
Share this article
click me!