Danushka Gunathilaka: रेप आरोपी इस श्रीलंकाई क्रिकेटर का करियर तबाह, गिरफ्तारी के अगले दिन खेल से बर्खास्त

Published : Nov 07, 2022, 02:33 PM IST
Danushka Gunathilaka: रेप आरोपी इस श्रीलंकाई क्रिकेटर का करियर तबाह, गिरफ्तारी के अगले दिन खेल से बर्खास्त

सार

टी20 विश्वकप 2022 में श्रीलंकाई टीम सुपर-12 स्टेज से ही बाहर हो गई और उनके एक क्रिकेटर को सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें क्रिकेट के सभी फार्मेट से बर्खास्त कर दिया है।  

Danushka Gunathilaka. सिडनी से गिरफ्तार रेप के आरोपी श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका का क्रिकेट करियह तबाह हो गया है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद ही इस खिलाड़ी को क्रिकेट के सभी फार्मेट से बर्खास्त कर दिया है। बोर्ड ने यह कंफर्म किया है कि नेशनल प्लेयर दनुष्का गुणाथिलाका को तत्काल प्रभाव से सभी तरह के क्रिकेट से बर्खास्त कर दिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को यह कंफर्म किया कि देश के क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला किया है कि नेशनल प्लेयर दनुष्का गुणाथिलाका को खेल के सभी फॉर्मेट से बर्खास्त कर दिया गया है। आगे से किसी भी टीम चयन में इस खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा। टीम के ऑलराउंडर रहे दनुष्का को रेप के आरोप में सिडनी में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि इस खिलाड़ी पर लगे आरोपों की जांच बोर्ड भी कराएगा। क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में यह केस चल रहा है और रेप के आरोप सही पाए जाते हैं तो प्लेयर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

बोर्ड ने कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड इस तरह के आरोपों को लेकर जीरो टोलरेंस पॉलिसी फॉलो करता है और बोर्ड ऑस्ट्रेलियाई अथारिटी को हर संभव मदद करेगा ताकि निष्पक्ष जांच की जा सके। गिरफ्तारी के बाद इस प्लेयर ने बेल के लिए कोर्ट में गुहार लगाई है। क्रिकेटर के वकील आनंद अमरनाथ ने खिलाड़ी के लिए बेल एप्लीकेशन लगाई है। सुनवाई के दौरान यह खिलाड़ी बेहत शांत नजर आया।

यह भी पढ़ें

क्या अलग होने जा रहे सानिया मिर्जा-शोएब मलिक? सानिया के इस पोस्ट ने मचाई खलबली
 

 

PREV

Recommended Stories

Virat Kohli ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज 15000 रन पूरे कर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Virat Kohli: 2019 वर्ल्ड कप हार का दर्द, 'किंग कोहली' ने बताया उस दिन क्या हुआ था!