रविंद्र जडेजा ने फिर घुमाया तलवार, फैंस से सवाल पूछा तो मिले ऐसे जवाब

Published : May 16, 2020, 06:35 AM IST
रविंद्र जडेजा ने फिर घुमाया तलवार, फैंस से सवाल पूछा तो मिले ऐसे जवाब

सार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर नीली जर्सी में एक वीडियों शेयर किया है। जिसमें उन्हें उनके सेलिब्रेशन स्टाइल को करते हुए देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस के कारण दुनिया के करीब 118 देश इस वक्त लॉकडाउन में है। सभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं अगर हम खेल जगत की बात करें तो इस समय बड़े से बड़े टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। खिलाड़ी भी अपने घरों में ही कैद हैं। यही कारण है कि वे मैदान छोड़ सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर नीली जर्सी में एक वीडियों शेयर किया है। जिसमें उन्हें उनके सेलिब्रेशन स्टाइल को करते हुए देखा जा सकता है।

फुल जर्सी में नजर आ रहे हैं सर जडेजा
दरअसल, लॉकडाउन के कारण क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट इस समय रद्द कर दिए गए हैं। और खिलाड़ियों को भी मैदान पर जाने की मनाही है। ऐसे में सर जडेजा ने अपने घर में ही टीम इंडिया की फुल ODI जर्सी पनकर बैटिंग करने के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने इस दौरान हेल्मेट, बैटिंग ग्लब्स और पैड भी लगाए हुए हैं। वीडियो में उन्हें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक गेंद को ड्राइव करने के बाद अपने सेलिब्रेशन स्टाइल में तलवार की तरह बल्ला को घुमा रहे हैं।

अभी कोविड की लड़ाई में काफी लंबा रास्ता तय करना है
वीडियो के अंत में उन्होंने कहा, 'कोविड- 19 के खिलाफ लड़ाई में मैं अपने घर में ही हूं। क्या आप हैं?' 13 सेकंड के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जडेजा ने लिखा, 'कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। हम सभी को जिंदगियां बचाने के लिए घर में रहकर अपने हिस्से का रोल अदा करना होगा।'

इसके साथ रविंद्र जडेजा ने तिरंगे और विनती करने वाला एक-एक इमोजी भी शेयर किया और उन्होंने 'स्टेसेफ' और 'राजपूत बॉय' इन दो शब्दों को हैशटैग के रूप में भी इस्तेमाल किया है।
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: Christchurch में भारतीय फैंस का जोश, वैभव से बड़े शॉट्स की उम्मीद
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल